पंजाब में AAP का पहला बजट झूठ का पुलिंदा साबित हुआ: राकेश राठौर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 267 शब्द|📅 28 Jun 2022

डेली संवाद, जालंधर
Punjab Budget LIVE: भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब के लिए पहला बजट पेश कर झूठ बोलने में नया रिकॉर्ड कायम करने में सफल रही है। अपना वायदा चाहे कोई पूरा नहीं कर पाई पर नए झूठ बोलने में कोई कमी नहीं आई है। आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया वाली बात उन पर पूरी तरह फिट बैठती है।

वित्तीय बजट के दौरान एक विधायक एक पेंशन का नियम लागू करने की के बारे में बिल लाने की बात करते हुए वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि इससे 19 करोड़ रूपए वार्षिक बचेंगे, पर मजेदार बात यह है कि आम आधमी पार्टी की सरकार विज्ञापनों पर सरकारी खजाना लुटा रही है।

26 करोड से अधिक विज्ञापन पर खर्च

राकेश ऱाठौर ने कहा कि पिछले 3 माह के दौरान मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा हिमाचल गुजरात व अन्य क्षेत्रों में अपने दौरों पर 26 करोड से अधिक के विज्ञापन व अन्य खर्चे करके किस प्रकार की कटौती कर रहे हैं, यह बेहद हास्यास्पद है।

राकेश राठौर ने कहा कि झूठ का पुलिंदा इस कदर भारी है कि अपने चुनावी वायदों में 18 वर्ष से अधिक की हरेक महिला के लिए 1000 रुपए प्रति माह के अपने वायदे को पूरा करने के मामले में न कोई घोषणा की है ना ही इसके लिए कोई प्रावधान रखा है। 300 यूनिट फ्री बिजली की बात तो की है, परंतु उसके लिए कोई भी वित्तीय प्रावधान नहीं किया गया है। यह बजट पंजाब की जनता से केवल मजाक मात्र बनकर रह गया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *