‘अग्निपथ’ योजना का विरोध करने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव लाएंगे: मुख्यमंत्री

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 369 शब्द|📅 28 Jun 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़
WILL BRING RESOLUTION IN STATE ASSEMBLY TO OPPOSE ‘AGNIPATH SCHEME’: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा की केंद्र की एन.डी.ए. सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘अग्निपथ’ योजना का विरोध करने के लिए राज्य सरकार जल्द ही विधानसभा में प्रस्ताव लेकर आएगी। शून्य काल के दौरान विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा उठाए गए मुद्दे का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अग्निपथ योजना एन.डी.ए सरकार का एक तर्कहीन और अनुचित कदम है जो भारतीय सेना के बुनियादी स्वरूप को नष्ट कर देगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा एन.डी.ए. सरकार द्वारा देश के युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने का यह एक और निराधार कदम है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को छोड़कर अन्य कोई भी नोटबन्दी, जी.एस.टी., कठोर कृषि कानूनों आदि जैसी योजनाओं की खुबियों को समझ नहीं पाया। उन्होंने कहा कि ‘अग्निपथ’ भी एक ऐसा ही निराधार कदम है, जिसको कोई भी समझ नहीं सकता।

सिर्फ चार साल के बाद ही सेवामुक्त

भगवंत मान ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और अविश्वसनीय है कि एक नौजवान 17 साल की उम्र के बाद सेना में भर्ती हो जायेगा और 21 साल की उम्र में सिर्फ चार साल के बाद ही सेवामुक्त हो जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुख की बात है कि जो नौजवान भरी जवानी में देश की सेवा करेगा, उसे इस सेवा के बदले कोई पैंशन या अन्य कोई और लाभ नहीं मिलेगा।

भगवंत मान ने कहा की यह देश के उन नौजवानों के लिए बहुत बड़ी क्षति है जो अपनी शारीरिक योग्यता के आधार पर सशस्त्र बलों में भर्ती होकर अपनी मातृभूमि की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा की ‘अग्निपथ’ योजना देश की दयनीय स्थिति को दर्शाती है क्योंकि केंद्र की सत्ताधारी पार्टी बिना सोचे समझे अपना काम कर रही है।

नौजवानों के साथ घोर अन्याय

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के नौजवानों के साथ घोर अन्याय है जो किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। भगवंत मान ने कहा की राज्य सरकार केंद्र सरकार के इस मूर्खतापूर्ण कदम का डटकर विरोध करती है और इसके विरोध करने का प्रस्ताव बहुत जल्द लाया जायेगा। उन्होंने नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस कदम का पूरी ताकत के साथ विरोध करने के लिए सभी पार्टियों के सहयोग की मांग की।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *