टेक्सास। Trying to enter the US by hiding in a tractor-trailer: टेक्सास से बड़ी खबर है। यहां 46 लोग मृत पाए गए हैं। जिससे शहर में सनसनी फैल गई है। अमेरिका के दक्षिण-पश्चिम टेक्सास के सैन एंटोनियो में एक ट्रैक्टर-ट्रेलर के अंदर 46 लोग मृत मिले हैं। साथ ही इसमें सवार 16 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
माना जा रहा है कि यह प्रवासियों की तस्करी से जुड़ा हो सकता है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका के दक्षिण-पश्चिम टेक्सास के सैन एंटोनियो में एक ट्रैक्टर-ट्रेलर के अंदर 46 लोग मृत मिले हैं। साथ ही इसमें सवार 16 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के प्रवासियों की तस्करी से जुड़े होने की आशंका है।
आपको बता दें कि पिछले कुछ दशकों में मैक्सिको से अमेरिकी सीमा पार करने के प्रयास में मारे गए हजारों लोगों की घटना में यह सबसे घातक त्रासदी हो सकती है। 2017 में सैन एंटोनियो के वॉलमार्ट में खड़े एक ट्रक के अंदर फंसने से 10 प्रवासियों की मौत हो गई। 2003 में सैन एंटोनियो के दक्षिण-पूर्व में एक ट्रक में 19 प्रवासी मिले थे।