डेली संवाद, जालंधर
Punjab Monsoon Update: भीषण गर्मी से लाेगाें काे जल्द ही राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने राज्य में वीरवार से लगातार तीन दिन तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक 30 जून को मानसून पंजाब में आ सकता है। अगर 30 जून को मानसून नहीं आता, तो एक जुलाई को मानसून का आना तय बताया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक वीरवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को राज्य में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में 30 जून से 1 जुलाई के दौरान मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले 24 से 36 घंटे के दौरान चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा के अलग अलग हिस्सों में हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।