कन्हैयालाल की गर्दन काटकर हत्या, हत्यारों ने VIDEO भी बनाई, पुलिस की बड़ी लापरवाही आई सामने

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 315 शब्द|📅 29 Jun 2022

उदयपुर। Kanhaiyalal killed by beheading: उदयपुर की घटना से पूरा देश स्तब्ध है। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल का सिर काटने को लेकर लोगों में भारी रोष है। नूपुर शर्मा के समर्थन में कथित पोस्ट को लेकर कट्टरपंथियों ने उसे मंगलवार को मौत के घाट उतार दिया। लेकिन कट्टरपंथियों के टारगेट पर सिर्फ कन्हैयालाल नहीं था, बल्कि दो और लोगों को धमकी दी गई है।

इसमें से एक का जिक्र आरोपी मोहम्मद रियाज अत्तारी ने अपने 17 जून को बनाए गए वीडियो में किया है। कन्हैयालाल की मौत के बाद अब इनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट को लेकर कुछ लोगों ने 10 जून को धानमंडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

तीनों को धमकियां मिलने लगी

शिकायत में कन्हैयालाल के अलावा 2 और लोगों का नाम था। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 151 के तहत तीनों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, सभी को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। जमानत मिलने के बाद से ही तीनों को धमकियां मिलने लगी थीं। धमकियां मिलने के बाद कन्हैया की तरह दो अन्य लोगों ने भी पुलिस थाने में जाकर शिकायत की थी और सुरक्षा की मांग की थी।

बावजूद इसके पुलिस ने तीनों को सुरक्षा देने की बजाय दोनों समुदाय के कुछ लोगों को बुलाकर समझौता करा दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी करने की बजाय लोगों को शांति और भाईचारे के साथ रहने की सलाह दी गई। लेकिन मुस्लिम पक्ष के लोग अंदरखाते साजिश कर रहे थे।

कपड़ा सिलवाने के बहाने मौत के घाट उतार दिया

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी लगातार तीनों की रेकी में जुटे थे। खतरे को देखते हुए कन्हैयालाल ने अपनी दुकान 6 दिनों तक बंद रखी। लेकिन रोजी-रोटी के लिए कपड़ा सिलाई करने वाले कन्हैया ने मंगलवार को हिम्मत दिखाते हुए दुकान खोली। रेकी कर रहे आरोपियों ने कन्हैया को दुकान में देखकर कपड़ा सिलवाने के बहाने उसे मौत के घाट उतार दिया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *