जय किशन रोड़ी बने पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर, सदन में ‘अग्निपथ योजना’ पर घमासान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 247 शब्द|📅 30 Jun 2022

चंडीगढ़। Punjab assembly session LIVE: पंजाब विधानसभा सत्र के आखिरी दिन की कार्यवाही के दौरान जय किशन रोड़ी को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है। सदन में आज डिप्टी स्पीकर का चुनाव हुआ। सदन में मंत्रियों और विधायकों द्वारा सवाल-जवाब किए जा रहे है। आज सदन में अग्निपथ योजना वापस लेने के लिए प्रस्ताव पारित किए गए।

सदन में बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बड़ी गिनती में पंजाबी नौजवान सेना में भर्ती होने के लिए जाते हैं। एसे में केंद्र सरकार को अग्निपथ योजना को वापस ले लेना चाहिए। इसके साथ ही सदन में पंजाब यूनिवर्सिटी PU के केंद्रीकरण के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया।

AAP सरकार जनता को गुमराह न करे-BJP

सदन में सेना भर्ती स्कीम अग्निपथ योजना के विरोध में प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव का भाजपा ने विरोध भी किया। भाजपा के अश्वनी शर्मा ने कहा कि AAP सरकार जनता को गुमराह करने के लिए प्रस्ताव ना लेकर आए। शिक्षा मंत्री मीत हेयर ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को केंद्र के अधीन करने के विरोध में प्रस्ताव पेश किया।

SYL गीत पूरे पंजाब की भावनाओं से जुड़ा

नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा बोले- SYL गीत पूरे पंजाब की भावनाओं से जुड़ा है। 20-22 किसन जत्थेबंदियों के Twitter पर भी केंद्र सरकार की तरफ से लगाई गई पाबांदी, बिल्कुल गलत है। कांग्रस ने सदन में SYL गीत पर बैन लगाने का उठाया मुद्दा। कहा – SYL गीत पर बैन लगाने के खिलाफ लाया जाए प्रस्ताव। केंद्र हमारी आवाज दबाने की कोशिश कर रहा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *