पंजाब: पांच शूटरों समेत 11 बदमाश गिरफ्तार, फिरौती-डकैती और नशा तस्करी का भंडाफोड़

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 618 शब्द|📅 30 Jun 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़/ जालंधर
Punjab Police have busted an inter-state gang: एडीजीपी एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) प्रमोद बान ने आज यहां एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधन करते हुये बताया कि एक व्यापक और योजनाबद्ध ऑपरेशन में पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों लारेंस बिशनोयी और हरविन्दर रिन्दा की हिमायत वाले एक अंतर-राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसके 11 सदस्यों को गिरफ्तार करके उनसे 9 हथियार और पांच लूटे गए वाहन बरामद किये हैं। यह कार्यवाही जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा की गई।

गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान नकोदर, जालंधर के मुहम्मद यासीन अख्तर उर्फ जैसी पुरेवाल; मोहाली के नवां शहर बडाला के सागर सिंह; समराला, लुधियाना के अमर मलिक; लोहियाँ, जालंधर का नवी; नकोदर, जालंधर के अंकुश सबरवाल उर्फ पाया; ऊना (एचपी) के सुमित जसवाल उर्फ काकू; फिलौर, जालंधर का अमनदीप उर्फ शूटर; फिलौर, जालंधर के शिव कुमार उर्फ शिव; विशाल उर्फ फौजी निवासी नकोदर, जालंधर; ऊना(एचपी) के अरुण कुमार उर्फ मनी राणा और कपूरथला के अनू उर्फ पहलवान के तौर पर हुयी है।

लारेंस बिशनोयी का सहपाठी

गिरफ्तार किये गए सभी व्यक्तियों का पुराना अपराधिक रिकार्ड है जो घृणित अपराधों के मामलों का सामना कर रहे हैं। एडीजीपी प्रमोद बान जिनके साथ एसएसपी जालंधर ग्रामीण स्वप्न शर्मा भी मौजूद थे, ने बताया की यह गिरोह कई पड़ोसी राज्यों में सक्रिय है और कत्ल, कत्ल की कोशिश, हथियारबंद डकैती, संगठित फिरौती, डकैती और नशा तस्करी जैसे अपराधों में शामिल था। उन्होंने आगे कहा, ‘‘इनकी गिरफ्तारी के साथ पंजाब पुलिस ने कम से कम सात कत्ल, दो पुलिस हिरासत से भगाने और चार हथियारबंद डकैतियों को नाकाम कर दिया है।’’

ए. डी. जी. पी. ने बताया की प्राथमिक जांच अनुसार इस गिरोह को हरविन्दर सिंह उर्फ रिन्दा के निर्देशों पर गोलडी बराड़ का साथी विक्रम बराड़ चला रहा था। ज़िक्रयोग्य है कि राजस्थान के हनुमानगढ़ का रहने वाला बराड़ इस समय विदेश में रह रहा है और वह छह राज्यों की पुलिस को वांछित है। वह लारेंस बिशनोयी का सहपाठी है और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है।

बराड़ और लारेंस का नजदीकी साथी जैसी

गिरफ्तार किये व्यक्तियों के बारे जानकारी देते हुये एसएसपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि मुहम्मद यासीन अख्तर उर्फ जैसी एक साल से लापता है। उन्होंने आगे बताया कि बराड़ और लारेंस का नजदीकी साथी जैसी कम से कम 16 अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। उन्होंने बताया की गिरफ्तार किये गए एक और व्यक्ति जिसकी पहचान अंकुश सबरवाल उर्फ पाया के तौर पर हुयी है, के खिलाफ छह अपराधिक मामले दर्ज हैं।

अंकुश 2014 में नकोदर के एक आईलैटस सेंटर में विक्रम बराड़ का विद्यार्थी था और महाराष्ट्र के सौरव महाकाल, जिसको पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, को सुरक्षित पनाह मुहैया करवा रहा था। महाकाल के राज्य में दो महीने मौजूद रहने के समय दौरान उसने महाकाल के साथ मिलकर पंजाब में तीन अपराधों को अंजाम भी दिया था।

मनी राणा जेल में बंद गैंगस्टर

एसएसपी ने बताया कि अरुण कुमार उर्फ मनी राणा जेल में बंद गैंगस्टर है और लारेंस-जग्गू भगवानपुरिया ग्रुप के इशारे पर कार्यवाही कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार किये गए गिरोह ने ऊना, हिमाचल प्रदेश में एक अदालती सुनवायी के दौरान मनी राणा के पुलिस हिरासत में से भागने की योजना बनायी थी।

उन्होंने बताया की सुमित जसवाल उर्फ काकू को गिरफ्तार कर लिया गया है क्योंकि वह भागने की इस कोशिश के लिए रेकी करने और लौजिस्टिकस का प्रबंध करने में सक्रियता से शामिल था। उन्होंने कहा कि इस गिरोह की गिरफ्तारी से दोआबा क्षेत्र और खास कर जालंधर में संगठित अपराधिक गतिविधियों को बड़ी चोट लगी है। ज़िक्रयोग्य है कि पिछले दो महीनों के दौरान जालंधर ग्रामीण पुलिस ने राज्य भर में अलग-अलग जेलों में बंद गैंगस्टरों से सम्बन्धित 32 गैंग सदस्यों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे में से 38 हथियार बरामद किये हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *