डेली संवाद, लुधियाना
Ludhiana News: पंजाब समेत लुधियाना के उद्योगपतियों से फिरौती मांगने वाले गैंग का लुधियाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गैंग के शूटर समेत सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई लुधियाना के उद्योगपति की शिकायत पर की है।
लुधियाना पुलिस के मुताबिक गंगस्टर सुखा दुनेके के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया है। लुधियाना पुलिस ने शूटर समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर चार पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस ने कहा है कि कनाडा के सुख औऱ मलेशिया का संदीप यह गैंग चला रहा था।
लुधियाना के उद्योगपति सुभाष अरोड़ा से इस गैंग के गुर्गों ने तीन करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। यही नहीं, इन गैंगस्टरों ने 2 लाख रुपए वसूल भी किया था। इसी मसले को लेकर 15 जून को सुभाष अरोड़ा पर फायरिंग भी की गई थी। इसके बाद सुभाष अऱोड़ा ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस का मानना है कि फिरोजपुर जेल में बंद अर्शदीप अर्शी का भी इस मामले में नाम आ रहा है।








