चंडीगढ़। Chandigarh News: चंडीगढ़ से बड़ी खबर है। सेक्टर 16 में सरकारी अस्पताल में उस समय हंगामा हो गया, जब कुछ लोग एक शव को जबरन ले जाने की कोशिश की। इस दौरान उन्हें रोका गया तो उन लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने वहां लाठीचार्ज किया। इसके बाद शव को वापस अस्तपाल के मार्च्यूरी में रखवाया गया।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल में परिवार ने शव न देने का आरोप लगाते हुए बवाल किया। उन्होंने जबरन शव ले जाने की कोशिश की। पुलिस ने रोका तो इमरजेंसी का गेट तोड़ दिया। पुलिस के मुकाबिक उत्तर प्रदेश के उन्नाव के रहने वाले व्यक्ति की बुधवार को मौत हो गई थी। इसके बाद शव को सेक्टर 16 स्थित अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रख दिया गया। परिजन तब से लगातार शव की मांग कर रहे थे।
अशोक कुमार की मौत
गुरुवार देर शाम को परिजनों ने शव देने का दबाव डालना शुरू कर दिया। इसे देख मॉर्च्यूरी के कर्मचारियों ने शव दे दिया। इसके बारे में तुरंत पुलिस को भी सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव ले जा रही एंबुलेंस को रोकना चाहा तो परिजन पुलिस से भिड़ गए। इसके बाद काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने शव को एंबुलेंस से निकलवा कर मॉर्च्यूरी में रखवा दिया।
पुलिस के मुताबिक उन्नाव का रहने वाला अशोक कुमार यहां माली का काम करता था। बुधवार को वह अचानक बेहोश हो गया। परिवार वाले उसे सेक्टर 16 अस्पताल लेकर पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के लोगों ने खुद शव मॉर्च्यूरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया। हालांकि फिर उसे बिना पोस्टमार्टम ले जाने लगे। इस वजह से उन्हें रोका गया था।