पंजाब: दो गुटों में खूनी झड़प, गोलीबारी में दो लोगों की मौत, इलाके में सनसनी फैली

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 164 शब्द|📅 02 Jul 2022

मलोट। Punjab News: पंजाब के मलोट से बड़ी खबर है। मलोट के गांव बाम में दीवार के विवाद को लेकर गोलियां चल गई। मामूली बात से शुरू बहस खूनी भिंड़ंत में बदल गई। जिसमें दो लोगों की जान चली गई। गांव में गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक एक पक्ष के हरदीप सिंह (25 वर्ष) ने गोली मारकर दो लोगों की हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जान गंवाने वालों में 75 वर्षीय जरनैल सिंह पुत्र लाल सिंह व करीब 60 वर्षीय मिट्ठू सिंह पुत्र ठाणा सिंह शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी और मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। हालांकि हत्याओं को अंजाम देने के बाद हरदीप सिंह मौके से फरार हो गया है। जरनैल और मिट्ठू सिंह दोनों मजदूरी करते थे। वहीं, हरदीप बढ़ई का काम करता है। घटना को लेकर और विवरण जुटाया जा रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *