क्रिश्चयन समाज पंजाब के प्रधान को जान से मारने की धमकी, फिरौती भी मांगी

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 195 शब्द|📅 02 Jul 2022

डेली संवाद, जालंधर
Threats to kill the head of Christian society Punjab: क्रिश्चयन समाज पंजाब के प्रधान और अकाली नेता दिनेश चंदर को जान से मारने की धमकी मिली है। साथ ही धमकी देने वालों ने रंगदारी भी मांगी है। इसकी शिकायत दिनेश चंदर ने एसएसपी स्वप्न शर्मा और फिल्लौर के डीएसपी को शिकायत की है। दिनेश चंदर ने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की है।

दिनेश चंदर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग विदेशी नंबरों से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पहले तो इसे उन्होंने इग्नोर किया, बाद में विदेश से फोन करने वाले ने रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद डीएसपी फिल्लौर से शिकायत की गई है।

दिनेश चंदर ने कहा कि 29 जून को जालंधर देहात की एसएसपी स्वप्न शर्मा से इसकी शिकायत की गई, लेकिन अभी तक पुलिस ने इस संबंध में कोई एक्शन नहीं लिया। उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें कुछ होता है तो सीधे तौर पर पंजाब पुलिस जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा कि वे क्रिश्चियन समाज के लिए लगातार काम कर रहे हैं। जिसके चलते उनसे रंगदारी मांगा जा रही है।

पढ़ें एसएसपी को भेजी गई शिकायत

क्रिश्चयन समाज पंजाब के प्रधान को जान से मारने की धमकी, फिरौती भी मांगी क्रिश्चयन समाज पंजाब के प्रधान को जान से मारने की धमकी, फिरौती भी मांगी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *