UP Police Transfer List: एक्शन में सरकार, 21 IPS अफसरों का तबादला, 14 जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले, देखें ट्रांसफर लिस्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 433 शब्द|📅 02 Jul 2022

लखनऊ। UP Police Transfer List, IPS officers transferred: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सूबे की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए आज 21 आईपीएस (IPS) अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें 14 जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं। इसमें कई जिलों के पुलिस कप्तानों पर एक तरह से गाज गिरी है। खासकर प्रयागराज के एसएसपी पर सरकार ने गाज गिराई है।

सरकार ने प्रयागराज में हिंसा के 22 दिन बाद एसएसपी (SSP) अजय कुमार को हटा दिया है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मथुरा, गोरखपुर, गोंडा, अयोध्या, गाजीपुर, बिजनौर, मिर्जापुर, कासगंज और अमेठी समेत 14 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। इसके पहले 25 जून को शासन ने 35 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया था।

यह भी पढ़ें: कोर्ट में जमकर हंगामा, वकीलों ने हत्या आरोपियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कपड़े फाड़े

प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद 10 जून को हिंसा हुई थी। वहां के एसएसपी अजय कुमार को CBCID लखनऊ में तैनाती दी गई है। अयोध्या में तैनात शैलेश कुमार पांडेय को प्रयागराज का SSP बनाया गया है। वह 2011 बैच के IPS हैं। मुजफ्फरनगर में 4 साल से तैनात अभिषेक यादव को मथुरा का SSP बनाया गया है। मथुरा में तैनात गौरव ग्रोवर को गोरखपुर का SSP बनाया गया है।

यूपी पुलिस ट्रांसफर लिस्ट

अधिकारी का नाम वर्तमान तैनाती नवीन तैनाती
श्री शैलेश कुमार पाण्डेय, आईपीएस-आरआर-11 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अयोध्या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,प्रयागराज
श्री अजय कुमार,आईपीएस-आरआर-11 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,प्रयागराज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,सीबीसीआईडी,लखनऊ
श्री रोहन पी.बोत्रे,आईपीएस-आरआर-16 पुलिस अधीक्षक,कासगंज पुलिस अधीक्षक,गाजीपुर
श्री प्रशान्त वर्मा,आईपीएस-आरआर-14 पुलिस अधीक्षक कन्नौज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अयोध्या
श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव,आईपीएस-एसपीएस-00 सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद पुलिस अधीक्षक कन्नौज
श्री राम बदन सिंह,आईपीएस,एसपीएस-00 पुलिस अधीक्षक गाजीपुर पुलिस उपायुक्त गौतमबुध्दनगर कमिशनरेट
श्री आकाश तोमर,आईपीएस-आरआर-13 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर पुलिस अधीक्षक गोण्डा
श्री विपिन टाडा,आईपीएस-आरआर-12 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,सहारनपुर
श्री गौरव ग्रोवर,आईपीएस-आरआर-13 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,मथुरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,गोरखपुर
श्री अभिषेक यादव,आईपीएस-आरआर-12 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,मुजफ्फरनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,मथुरा
श्री विनीत जायसवाल,आईपीएस-आरआर-14 पुलिस अधीक्षक,अमरोहा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,मुजफ्फरनगर
श्री दिनेश सिंह,आईपीएस-आरआर-11 पुलिस अधीक्षक,अमेठी पुलिस अधीक्षक,बिजनौर
श्री इलाभारन जी,आईपीएस-आरआर-16 अपर पुलिस आयुक्त,गौतमबुध्दनगर कमिशनरेट पुलिस अधीक्षक,अमेठी
श्री संतोष कुमार मिश्रा,आईपीएस-आरआर-12 पुलिस अधीक्षक, गोण्डा पुलिस अधीक्षक,मिर्जापुर
श्री बी.बी.जी.टी.एस मुर्थी आईपीएस-आरआर-12 पुलिस उपायुक्त कानपुर पुलिस कमिशनरेट पुलिस अधीक्षक,कासगंज
श्री आदित्य लांग्हे,आईपीएस-आरआर-16 पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिशनरेट,वाराणसी पुलिस अधीक्षक,अमरोहा
श्री अजय कुमार सिंह,आईपीएस-एशपीएस-08 पुलिस अधीक्षकपुलिस उपमहानिरीक्षक,मीरजापुर पुलिस उपमहानिरीक्षक,पीएसी सेक्टर,वाराणसी
श्री धर्मवीर,आईपीएस-एसपीएस-00 पुलिस अधीक्षक,बिजनौर सेनानायक 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ
श्री संजीव त्यागी,आईपीएस-आरआर-10 पुलिस उपायुक्त कानपुर पुलिस कमिशनरेट पुलिस अधीक्षक,क्षेत्रिय अभिसूचना,अयोध्या
श्री विजय ढुल,आईपीएस-आरआर-12 पुलिस अधीक्षक डॉ भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी,मुरादाबाद पुलिस उपायुक्त कानपुर पुलिस कमिशनरेट
श्री राहुल राज,आईपीएस-एसपीएस-10 पुलिस अधीक्षक,सीबीसीआईडी,लखनऊ पुलिस उपायुक्त लखनऊ पुलिस कमिशनरेट

उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक बेवसाइट- https://uppolice.gov.in/en/governmentorders (UP Police Transfer List)

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *