चंडीगढ़। Punjab Cabinet Expansion: पंजाब मंत्रीमंडल का कल विस्तार होगा। इसके लिए AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ लंबी मीटिंग के बाद नए मंत्रियों के नाम तय कर दिए हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान कल यानि सोमवार को नए मंत्रियों के नामों की घोषणा कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के मंत्रीमंडल में मुख्यमंत्री को लेकर 10 चेहरे हैं। मंत्रीमंडल के विस्तार को लेकर आम आदमी पार्टी नामों का फाइनल कर चुकी हैं। कहा जा रहा है कि पंजाब मंत्रिमंडल में दूसरी बार विधायक बने अमन अरोड़ा, बलजिंदर कौर, प्रिंसिपल बुधराम, सरबजीत कौर माणूके को शामिल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: थानेदार के तबादले के लिए AAP नेता ने मांगी रिश्वत, आडियो वायरल
पंजाब में नगर निगमों के चुनाव होने हैं, जिसके लिए आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी में है। संगरूर लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद आम आदमी पार्टी अब नगर निगम चुनाव में शिकस्त नहीं खाना चाहती है, जिससे अरविंद केजरीवाल से लेकर राघव चड्ढा, मनीष सिसौदिया और भगवंत मान पंजाब के लिए नई रणनीति तैयार कर रहे हैं।
यही नहीं, मंत्रीमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी हो सकता है। चूंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास इस समय सबसे ज्यादा विभाग हैं, तो कुछ विभाग नए मंत्रियों को दिए जा सकते हैं। इसमें खासकर स्वास्थ्य महकमा और स्थानीय निकाय विभाग शामिल हैं, जो सबसे बड़े विभाग माने जाते हैं।