Jalandhar News: सिविल अस्पताल से हवालाती फरार, बाथरूम के बाहर ASI करते रहे इंतजार

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 185 शब्द|📅 03 Jul 2022

डेली संवाद, जालंधर
Jalandhar News: जालंधर के सिविल अस्पताल में उस समय अफरातफरी मच गई, जब इमरजैंसी वार्ड से एक हवालाती फरार हो गया। इस हवालाती को गोराया थाने की पुलिस सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए लायी थी। हवालाती ने बाथरूम जाने के बहाने सिविल अस्पताल में पुलिस वालों को चकमा दे दिया।

जानकारी के मुताबिक गोराया पुलिस थाने में तैनात ASI हरभजन सिंह और ASI मनजीत सिंह आज एक चोर का मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल पहुंचे थे। चोरी के केस में नामजद आरोपी नवनीत सिंह नीटा पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी गांव रंधावा गोराया काफी समय से भगौड़ा था। उसने अदालत में सरेंडर कर दिया और पुलिस ने उसे कस्टडी में ले लिया था।

यह भी पढ़ें: थानेदार के तबादले के लिए AAP नेता ने मांगी रिश्वत, आडियो वायरल

आज जब गोराया की पुलिस उक्त आरोपी का मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंची, तो नीटा बाथरूम जाने के लिए बोला। इस पर पुलिस ने उसे बाथरूम में भेजा, लेकिन वह बाथरूम से बाहर ही निकला। बाद में पता चला कि नीटा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *