Himachal Pradesh News: कुल्लू में बड़ा हादसा, 12 लोगों की मौत, चार घायल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 358 शब्द|📅 04 Jul 2022

कुल्लू। Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर है। यहां कुल्लू जिले में भयंकर सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में अभी तक 12 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलायाजा रहा है।

पुलिस के मुकाबिक मौत का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। क्षेत्र के तहसीलदार सैंज हीरालाल ने बताया कि राहत कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले के सैंज के शैंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर दूर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में अभी तक 12 लोगों के शव खाई से निकाले जा चुके हैं। मृतकों में एक छात्रा भी शामिल है।

पीएम ने जताया शोक

बताया जा रहा है कि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में बस के चालक और परिचालक के अलावा एक यात्री शामिल है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कुल्लू बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है।

यह भी पढ़ें: थानेदार के तबादले के लिए AAP नेता ने मांगी रिश्वत, आडियो वायरल

पीए मोदी ने लिखा कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। उम्मीद है कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोक व्यक्त किया

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूरा प्रशासन मौके पर है और बचाव कार्य में लगा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कुल्लू की सैंज घाटी में एक निजी बस के हादसे का दुखद समाचार मिला।

पूरा प्रशासन मौके पर है, घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। ईश्वर इस घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें। ईश्वर से कामना करता हूं कम से कम लोग हताहत हुए हों।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *