Punjab Cabinet Expansion: पंजाब मंत्रीमंडल का विस्तार, 5 नए मंत्री थोड़ी देर में लेंगे शपथ, यहां पढ़ें नए मंत्रियों के नाम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 288 शब्द|📅 04 Jul 2022

चंडीगढ़। Punjab Cabinet Expansion, Bhagwant Mann Cabinet Expansion Updates: पंजाब में कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। थोड़ी देर बाद पांच नए मंत्री राजभवन में शपथ लेगे। भगवंत मान कैबिनेट में अमन अरोड़ा, अनमोल गगन मान, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, डॉ. इंद्रबीर निज्जर और फौजा सिंह सरारी बतौर मंत्री शामिल होंगे।

पांच नए मंत्री के बारे में यहां जाने

अमन अरोड़ा : (Aman Arora) सुनाम से दूसरी बार MLA बने हैं। पिछला चुनाव CM भगवंत मान से भी बड़ी लीड यानी 75 हजार वोट से जीते। पार्टी के तेजतर्रार वक्ता हैं। संगरूर सीट से लोकसभा उपचुनाव हारने के बाद दबाव बढ़ा।

अनमोल गगन मान : (Anmol Gagan Mann) मशहूर पंजाबी गायिका हैं। आप के यूथ विंग की प्रदेश उपप्रधान रह चुकी हैं। चुनाव के वक्त प्रचार के लिए ‘केजरीवाल एंथम’ गाया था। विधायक बनने के बाद एक्टिव होकर काम कर रही हैं।

डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर : (Dr. Inderbir Singh Nijjar)चुनाव जीतने के बाद प्रोटेम स्पीकर बनाया था। हालांकि बाद में कुलतार संधवां स्पीकर बन गए। इस वक्त चीफ खालसा दीवान के प्रधान हैं। सिख सियासत के लिहाज से अमृतसर अहम केंद्र हैं, इसलिए तरजीह दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: नगर निगम में NOC के लिए फर्जी रजिस्ट्री का भंडाफोड़

चेतन सिंह जौड़ामाजरा : (Chetan Singh JaudaMajra) चुनावी जीत के बाद खूब मशहूर हुए। 7 साल साउथ कोरिया में दिहाड़ी की। वापस लौटे तो एक बार जान पर खेलकर लड़की को किडनैप होने से बचाया था। हालांकि सबसे अहम सरकार में पटियाला जिले को प्रतिनिधित्व देना है। चेतन समाना से विधायक हैं।

फौजा सिंह सरारी : (Fauja Singh Sarari) रिटायर्ड पंजाब पुलिस इंस्पेक्टर सरारी बॉर्डर एरिया फिरोजपुर के गुरुहरसहाय से विधायक हैं। इसलिए सरकार में शामिल किया जा रहा। सरारी राय सिख बिरादरी से संबंधित हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *