Jalandhar News: जालंधर की PMG Academy का लाइसेंस सस्पैंड, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 280 शब्द|📅 05 Jul 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News, Fraud Travel Agent Jalandhar: जालंधर में ठग ट्रेवल एजैंटों के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है। डीसी के आदेश के बाद आज एडीसी ने PMG नाम से इमिगरेशन कंपनी चलाने वाले ट्रैवेल एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। PMG Academy पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप है।

जालंधर के ADC जनरल मेजर अमित सरीन ने अवैध ऑफिस और बिना अनुमति विदेशी वर्क परमिट का अवैध कारोबार करने के आरोप में PMG ACEDMY का लाइसेंस अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि ADC ने यह संज्ञान एक समाचार के आधार पर लिया जिसमें PMG ACEDMY विदेशी वर्क परमिट का कारोबार कर रही थी लेकिन उसके पास सिर्फ पंजाब सरकार से कंसल्टैंट केटेगरी का काम करने का अधिकार था।

अवैध ऑफिस खोलकर अवैध कारोबार

संपर्क करने पर ADC मेजर अमित सरीन ने बताया कि एक खबर के आधार पर जांच करने पर यह भी पाया गया कि लाइसेंस धारक हरबीर सिंह मदान पेशे से डॉक्टर है और यह तयशुदा स्थान की बजाय बस स्टैंड के पास अवैध ऑफिस खोलकर अवैध कारोबार करके लाइसेंस का गलत प्रयोग कर रहा था।

यह भी पढ़ें: नगर निगम में NOC के लिए फर्जी रजिस्ट्री का भंडाफोड़

एडीसी सरीन ने बताया कि अब आरोपी लाइसेंस धारक को अगली जांच के लिए तलब किया है। अगर वो अपने कारोबार को लेकर उठे इस मामले से जुड़ी जांच में संतोषजनक उत्तर न दे पाया तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। उधर, दूसरी तरफ आरोपी लाइसेंस धारक डा. हरबीर सिंह मदान से संपर्क करने की कोशिश की तो उनका फोन Coverage से बाहर था लेकिन पहले दिए ब्यान में वो खुद को बेकसूर बता चुके हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *