Punjab New Chief Secretary: वीके जंजुआ बने पंजाब के नए चीफ सैक्रेटरी, अनिरुद्ध तिवारी हटाए गए

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 322 शब्द|📅 05 Jul 2022

चंडीगढ़। Punjab New Chief Secretary : पंजाब के डीजीपी के बाद अब चीफ सैक्रेटरी भी बदल दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने चीफ सैक्रेटरी अनुरूद्ध तिवारी (Anirudh Tiwari) की जगह वीके जंजुआ (IAS Vk Janjua Appointed New Chief Secretary of Punjab) को पंजाब का नया चीफ सैक्रेटरी बनाया है।

इसके साथ ही सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल भी किया है। वीके जंजुआ को पंजाब का नया चीफ सेक्रेटरी बनाने के साथ ही परसोनल और विजिलेंस के प्रिंसिपल सेक्रेटरी का भी चार्ज दिया गया है।

यह भी पढ़ो: शीतल अंगुराल एक्शन में, इंस्पैक्टर और ATP की लगाई क्लास

वीके जंजुआ 1989 बैच के IAS अफसर हैं। अभी तक वह स्पेशल चीफ सेक्रेटरी जेल और इलेक्शन का कार्यभार देख रहे थे। सरकार की इस नियुक्ति ने सबको चौंका दिया है। सबको लग रहा था कि तिवारी ने नई सरकार में भी एडजस्ट हो गए हैं। अनिरुद्ध तिवारी को मगसीपा का चेयरमैन लगाया गया है।

Punjab New Chief Secretary: वीके जंजुआ बने पंजाब के नए चीफ सैक्रेटरी, अनिरुद्ध तिवारी हटाए गए
पंजाब सरकार की तरफ से चीफ सैक्रेटरी को लेकर जारी किए गए आदेश

 

आपको बता दें कि इससे पहले सरकार ने डीजीपी वीके भवरा को बदलने की तैयारी कर ली थी। जिसके बाद उन्होंने केंद्रीय डेपुटेशन के लिए अप्लाई कर दिया और 2 महीने की छुट्‌टी पर चले गए। उनकी जगह पर गौरव यादव को कार्यकारी डीजीपी लगाया गया है।

यह भी पढ़ो: जालंधर नगर निगम में NOC के लिए फर्जी रजिस्ट्री का भंडाफोड़

सरकार ने चीफ सेक्रेटरी के साथ साथ 3 और सीनियर IAS अफसरों को बदल दिया है। केएपी सिन्हा को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी फूड प्रोसेसिंग लगाया गया है। उन्हें जेल और इलेक्शन का भी चार्ज दिया गया है।

Punjab New Chief Secretary: वीके जंजुआ बने पंजाब के नए चीफ सैक्रेटरी, अनिरुद्ध तिवारी हटाए गए
पंजाब सरकार ने 3 अन्य IAS अफसरों का तबादला कर दिया

अजोय शर्मा हेल्थ सेक्रेटरी होंगे। उनके पास सेक्रेटरी फाइनेंस और फाइनेंशियल कमिश्नर टेक्सेशन का भी चार्ज रहेगा। कुमार राहुल को इंप्लाइमेंट जेनरेशन एवं ट्रेनिंग के साथ जनरल एडमिनिस्ट्रेशन और कोआर्डिनेशन का भी चार्ज दिया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *