Punjab News: गौरव यादव ने संभाला DGP का अतिरिक्त चार्ज, पुलिस अफसरों को दिए सख्त आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 372 शब्द|📅 05 Jul 2022

डेली संवाद,चंडीगढ़
Punjab News, DGP Punjab: आईपीएस अधिकारी गौरव यादव (IPS Gaurav Yadav) ने आज डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) पंजाब का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया है। इसके साथ ही गौरव यादव प्रशासन पंजाब के विशेष डीजीपी के तौर पर भी अपनी सेवाएं जारी रखेंगे। यह आदेश सरकार की तरफ से जारी हुआ है।

डीजीपी का पद संभालते हुए गौरव यादव ने पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग की और उनको भरोसा दिया कि वह राज्य पुलिस की बेहतरी के लिए काम करते रहेंगे। डीजीपी ने अधिकारियों को बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों अनुसार पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए नशों के विरुद्ध लड़ाई को और मज़बूत करने के साथ-साथ गैंगस्टर कल्चर को ख़त्म करना, अमन-कानून को बरकरार रखना और अपराध की पहचान करना है।

पुलिस चैकिंग प्वाइंटों में विस्तार करें

उन्होंने बुनियादी पुलिसिंग को फिर सुरजीत करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया जिसमें संवेदनशील स्थानों पर चौकसी रखना और किसी भी किस्म की आगामी अमन-कानून की स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहना, अपराध के आंकड़ों की निगरानी, पुलिस थानों की जांच, पुलिस कर्मचारियों की भलाई सम्बन्धी कार्य आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: नगर निगम में NOC के लिए फर्जी रजिस्ट्री का भंडाफोड़

डीजीपी गौरव यादव ने सभी सीपीज़/एसएसपीज़ को भी हिदायत की कि वह अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में पुलिस चैकिंग प्वाइंटों में विस्तार करें और हर नाके पर अधिक से अधिक वाहनों की चैकिंग को यकीनी बनाएं, जिससे अपराधिक गतिविधियों को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी सलाह दी कि सभी नाकों को इस तरीके से संकलित किया जाना चाहिए जिससे किसी घटना की सूरत में तुरंत सक्रिय हो जाएँ। उन्होंने नशीले पदार्थों की बरामदगी को और तेज करने के निर्देश भी दिए।

नशे और गैंगस्टरों को ख़त्म करने का संकल्प

उन्होंने पुलिस थानों का सामर्थ्य बढ़ाने और इनको नागरिक समर्थकी बनाने के साथ-साथ आधुनिकीकरण के लिए नये पैट्रोलिंग वाहनों और हाईटेक उपकरण मुहैया करवाने पर भी ज़ोर दिया। लोगों के सहयोग और समर्थन की माँग करते हुये डीजीपी गौरव यादव ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से राज्य में से नशे और गैंगस्टरों को ख़त्म करने और पंजाब की शांति और सदभावना को बरकरार रखने की वचनबद्धता का भरोसा दिलाया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *