Punjab News: डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर बने स्थानीय निकाय मंत्री, अमन अरोड़ा को मिला सूचना विभाग, पढ़ें नए मंत्रियों के विभाग

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News, Punjab Cabinet Ministers Portfolio Allocation Updates: पंजाब के पांच नए मंत्रियों में आज विभागों का बंटवारा हो गया है। डा. इंद्रजीत सिंह निज्जर को स्थानीय निकाय विभाग का मंत्रालय बनाया गया है, जबकि अमन अरोड़ा को इनफार्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट दिया गया है।

आपको बता दें कि 107 दिनों बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी कैबिनेट का विस्तार किया था। कल शाम को ही पांचों नए मंत्रियों को राजभवन में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। जिससे पंजाब सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल मंत्रियों की संख्या 15 हो गई है।

पढ़ें मंत्रियों के विभागो की सूची

यह भी पढ़ें: नगर निगम में NOC के लिए फर्जी रजिस्ट्री का भंडाफोड़

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार में पहले 10 मंत्री बनाए गए थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिलाकर इनकी गिनती 11 थी। पुराने 10 मंत्रियों में से डॉ. विजय सिंगला को करप्शन केस में कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया। इसके बाद सीएम समेत 10 मंत्री रह गए। अब कल अमन अरोड़ा, डॉ. इंदरबीर निज्जर, फौजा सिंह सरारी, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और अनमोल गगन मान को शपथ दिलाकर मंत्री बनाया गया है।













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *