डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News, Punjab Cabinet Ministers Portfolio Allocation Updates: पंजाब के पांच नए मंत्रियों में आज विभागों का बंटवारा हो जाएगा। सरकार बनने के बाद 107 दिनों बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी कैबिनेट का विस्तार किया था। कल शाम को ही पांचों नए मंत्रियों को राजभवन में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। जिससे पंजाब सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल मंत्रियों की संख्या 15 हो गई है।
पंजाब सरकार के 5 नए मंत्रियों को आज ही विभागों का बंटवारा हो सकता है। जिसमें सबसे अहम स्थानीय निकाय विभाग है, चर्चा यह है कि स्थानीय निकाय विभाग का मंत्री मंत्री अमन अरोड़ा को बनाया जा सकता है। सियासी गलियारे में चर्चा यह भी है कि सरकार पुराने मंत्रियों के मंत्रालयों में भी फेरबदल कर सकती है।
भगवंत मान के पास है 28 मंत्रालय
राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास मौजूदा समय में 28 मंत्रालय हैं। सबसे अहम गृह विभाग, स्थानीय निकाय विभाग और मंत्री डॉ. विजय सिंगला की बर्खास्तगी के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय है। इनमें गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री अपने पास ही रखेंगे। स्थानीय निकाय विभाग और स्वास्थ्य मंत्रालय किसी अन्य मंत्री को जिए जाने पर विचार हो रहा है। इसके अलावा कृषि भी किसी दूसरे मंत्री को दी जा सकती है।
यह भी पढ़ें: नगर निगम में NOC के लिए फर्जी रजिस्ट्री का भंडाफोड़
पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार में पहले 10 मंत्री बनाए गए थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिलाकर इनकी गिनती 11 थी। पुराने 10 मंत्रियों में से डॉ. विजय सिंगला को करप्शन केस में कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया। इसके बाद सीएम समेत 10 मंत्री रह गए। अब कल अमन अरोड़ा, डॉ. इंदरबीर निज्जर, फौजा सिंह सरारी, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और अनमोल गगन मान को शपथ दिलाकर मंत्री बनाया गया है।