Bhagwant Mann Wife: कौन हैं डा. गुरप्रीत कौर, जो बनेंगी मुख्यमंत्री भगवंत मान की दुल्हनियां, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 369 शब्द|📅 06 Jul 2022

चंडीगढ़। Punjab News, Bhagwant Mann Wife Gurpreet Kaur: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत कल यानि वीरवार को दूसरी शादी करने जा रहे है। पहली पत्नी से 6 साल पहले भगवंत मान का तलाक हो गया था, पहली पत्नी से दो बच्चे हैं। पहली पत्नी और दोनों बच्चे इस समय विदेश में रह रहे हैं। तलाक के 6 साल बाद भगवंत मान फिर से दूल्हा बनने जा रहे हैं। आईए जानते हैं कि भगवंत मान की दूसरी पत्नी डा. गुरप्रीत कौर के बारे में।

Bhagwant Mann Wife: कौन हैं डा. गुरप्रीत कौर, जो बनेंगी मुख्यमंत्री भगवंत मान की दुल्हनियां, देखें तस्वीरें
Dr Gurpreet Kaur

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 48 साल की उम्र में दूसरी शादी करने जा रहे हैं। भगवंत मान कल डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं। ये शादी वीरवार को चंडीगढ़ में होगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी भगवंत मान और डॉ गुरप्रीत कौर को आशीर्वाद देने के लिए चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं।

कौन हैं भगवंत मान की होने वाली दुल्हनियां?

बताया जा रहा है कि भगवंत मान की होने वाली दुल्हनियां डॉ गुरप्रीत कौर उनके परिवार के काफी करीबी हैं. पंजाब के सीएम मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर पहले से एक दूसरे को जानते थे. बता दे कि मान की शादी की सारी तैयारी आप के प्रदेश अध्यक्ष राघव चड्ढा के कंधों पर है।

Bhagwant Mann Wife: कौन हैं डा. गुरप्रीत कौर, जो बनेंगी मुख्यमंत्री भगवंत मान की दुल्हनियां, देखें तस्वीरें
Punjab News: Punjab CM Bhagwant Mann to marry tomorrow

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का 2016 में अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो गया था।  उनके दो बच्चे हैं, जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं। लेकिन अब तलाक के 6 साल बाद भगवंत मान ने दोबारा अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर की PMG Academy का लाइसेंस सस्पैंड

भगवंत मान ने कहा था कि वे राजनीति की वजह से परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं. इसलिए उनकी पत्नी से उनसे दूरी बना ली. इतना ही नहीं तलाक के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी लिखा थी. इसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने पंजाब को अपने परिवार के ऊपर चुना. राजनीति के लिए वे पत्नी से अलग हो रहे हैं।

भगवंत मान की शादी कल, जाने कौन है CM की दुल्हनियां

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *