Crude Oil Price: कच्चे तेल के भाव में गिरावट, देश में पैट्रोल और डीजल के दाम घटेंगे

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 471 शब्द|📅 06 Jul 2022

मुंबई। Crude Oil Price: बाजार में मंदी की आशंका का असर सीधे तौर पर कच्चे तेल के भाव (Crude Oil Price) पर दिखना शुरू हो गया है। इससे भारत (INDIA) में पेट्रोल 96-111 रुपये प्रति लीटर के बीच बिक रहा है। ऐसे में अगर आने वाले दिनों में कच्चे तेल के भाव में गिरावट आती है, तो लोगों को महंगे ईंधन से राहत मिल सकती है।

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के रेट के आधार पर तय होती हैं। भारत क्रूड ऑयल आयात करने वाले प्रमुख देशों में से एक है। इन दिनों भारत ने रूस से कच्चे तेल का आयात बढ़ा दिया है। कुछ दिन पहले अमेरिकी बेंचमार्क (U.S. benchmark) क्रूड ऑयल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। आर्थिक मंदी (Economic Slowdown) की वजह से पेट्रोलियम प्रोडक्ट की मांगों में गिरावट आ सकती है।

क्रूड ऑयल के रेट में भारी गिरावट

यही कारण है कि क्रूड ऑयल के रेट में भारी गिरावट देखी जा रही है। इस बीच विदेशी ब्रोकरेज फर्म सिटी (Citi) ने दावा किया है कि इस साल के अंत तक कच्चे तेल की कीमतें 65 डॉलर प्रति बैरल तक गिर सकती हैं। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 8.4% यानी 9.14 डॉलर की गिरावट के साथ 99.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

इससे पहले मई में इंटरमीडिएट क्रूड का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे गिरा था। सिटी ग्रुप का दावा है कि क्रूड ऑयल के दामों में गिरावट सिर्फ इस साल नहीं, बल्कि अगले साल भी जारी रह सकती है। 2023 के अंत तक क्रूड ऑयल का भाव गिरकर 45 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकता है।

यह भी पढ़ें: नगर निगम में NOC के लिए फर्जी रजिस्ट्री का भंडाफोड़

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में सिटी ग्रुप के हवाले से कहा गया है, ऐसा लग रहा है कि 2022 और 2023 में रूसी कच्चे तेल का निर्यात मजबूत बना रह सकता है। सिटी ने कहा कि आगे वैश्विक कच्चे तेल की मांग में कमजोरी से इंवेंट्रीज (तेल का स्टॉक) बढ़ जाएंगी। इस वजह से आगे चलकर कीमतें कमजोर होंगी।

सिटी ग्रुप का अनुमान है कि ब्रेंट क्रूड का रेट 2022 की तीसरी तिमाही में 99 डॉलर प्रति बैरल और चौथी तिमाही में 85 डॉलर प्रति बैरल हो सकता है। कुल मिलाकर सिटी ग्रुप ने ब्रेंट क्रूड की कीमत 2022 में औसतन 98 डॉलर प्रति बैरल और 2023 में 75 डॉलर प्रति बैरल तक गिरने का अनुमान लगाया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर की PMG Academy का लाइसेंस सस्पैंड

WTI क्रूड के रेट को लेकर सिटी का अनुमान है कि ये 2022 में औसतन 95 डॉलर प्रति बैरल और 2023 में 72 डॉलरप्रति बैरल तक रह सकता है। फिलहाल इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल का भाव 112 डॉलर प्रति बैरल है। विश्व में तेल की मांग औसतन 100.3 मिलियन बैरल प्रति दिन रहने का अनुमान है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *