Punjab News: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, जालंधर में सस्पैंड चल रहे EO और क्लर्क भी रडार पर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 275 शब्द|📅 06 Jul 2022

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर (Amritsar News) से बड़ी खबर है। अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (Amritsar Improvement Trust) के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी (Dinesh Bassi) को विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। वह बुधवार को ही अमरनाथ की यात्रा करके वापस लौटे थे। लौटते ही विजिलेंस की टीम ने उन पर कार्रवाई की। उन पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रहते हुए धांधली करने के आरोप लगाए गए हैं।

गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के समय दिनेश बस्सी को अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया गया था, लेकिन जब चरणजीत सिंह चन्नी प्रदेश के मुख्यमंत्री बने व नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रधान बनाया गया तो सबसे पहले दिनेश बस्सी को इस पद से हटाया गया था। सिद्धू ने भी इस दौरान दिनेश बस्सी पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में धांधली के आरोप लगाए थे।

यह भी पढ़ें: जालंधर की PMG Academy का लाइसेंस सस्पैंड

जानकारी के अनुसार पंजाब विजिलेंस की टीम उनके अमरनाथ से लौटने के बाद से ही पूछताछ में जुटी हुई थी। शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में धांधली के आरोप लगे हैं। इसके साथ ही आरोप है कि वह कुछ कांग्रेस मंत्रियों के लिए बिचौलिए के रूप में भी काम कर रहे थे।

अमृतसर में गिरफ्तारी के बाद जालंधर में सस्पैंड चल रहे ईओ और क्लर्कों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। इसके लिए डीसी कम चेयरमैन ने पुलिस कमिश्नर और सरकार को पहले ही पत्र भेज चुके हैं। अमृतसर में कार्ऱवाई के बाद जालंधर समेत कई इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में खलबली मच गई है।

भगवंत मान की शादी कल, जाने कौन है CM की दुल्हनियां

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *