Punjab News: अमृतसर नगर निगम के MTP, तीन ATP और इंस्पैक्टर सस्पैंड, अवैध निर्माण को लेकर सरकार का बड़ा एक्शन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 259 शब्द|📅 06 Jul 2022

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News:  पंजाब के अमृतसर (Amritsar News) से बड़ी खबर है। अवैध रूप से कामर्शियल इमारत बनवाने को लेकर 6 अफसरों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर ने इंस्पैक्टर से लेकर MTP तक के 6 अफसरों को सस्पैंड कर दिया है। इसमें इंस्पैक्टर, ATP और MTP शामिल हैं।

अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ग्रांड होटल के ढहने और लोगों को दिक्कते आने की जांच की गई। इसमें म्युनिसिपल टाउन प्लानर (MTP) इकबाल प्रीत सिंह, म्युनिसिपल टाउन प्लानर (MTP) नरिंदर शर्मा (अब मोगा में पोस्टेड), एटीपी संजीव देवगन, एटीपी परमिंदर जीत सिंह, एटीपी वरिंदर मोहन (तब इंस्पैक्टर थे) और इंस्पैक्टर रजत खन्ना (अब जालंधर में ड्राफ्ट्समैन) को तत्काल प्रभाव से सस्पैंड कर दिया गया है।

यह है मामला

रेलवे लिक रोड पर निर्माणाधीन होटल के समीप स्थित तीन मंजिला रेस्टोरेंट, होटल के बीस कमरे धराशायी हो गए थे। वहीं छह घरों में दरारें आई थीं। होटल की बेसमेंट बनाने के लिए मजदूरों ने 50 से 60 फुट तक जमीन खोदी थी। इसके साथ ही होटल ग्रैंड व फूड बाल रेस्टोरेंट है। खोदाई की वजह से अचानक फूड बाल रेस्टोरेंट की तीन मंजिला इमारत जमींदोज हो गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर की PMG Academy का लाइसेंस सस्पैंड

इसके अलावा होटल ग्रैंड का पिछला हिस्सा भी गिरा। नीचे खड़े किए तीन मोटरसाइकिल मलबे में दब गए थे।निर्माणाधीन होटल के मजदूर भी पांच बजे घर लौट चुके थे। इस घटना के बाद आसपास के करीब छह घरों में दरारें आ गई। कुछ घरों के फर्श धंस गए थे।

पढ़ें अमृतसर के डीसी का आदेश

Punjab News: अमृतसर नगर निगम के MTP, तीन ATP और इंस्पैक्टर सस्पैंड, अवैध निर्माण को लेकर सरकार का बड़ा एक्शन Punjab News: अमृतसर नगर निगम के MTP, तीन ATP और इंस्पैक्टर सस्पैंड, अवैध निर्माण को लेकर सरकार का बड़ा एक्शन Punjab News: अमृतसर नगर निगम के MTP, तीन ATP और इंस्पैक्टर सस्पैंड, अवैध निर्माण को लेकर सरकार का बड़ा एक्शन Punjab News: अमृतसर नगर निगम के MTP, तीन ATP और इंस्पैक्टर सस्पैंड, अवैध निर्माण को लेकर सरकार का बड़ा एक्शन Punjab News: अमृतसर नगर निगम के MTP, तीन ATP और इंस्पैक्टर सस्पैंड, अवैध निर्माण को लेकर सरकार का बड़ा एक्शन Punjab News: अमृतसर नगर निगम के MTP, तीन ATP और इंस्पैक्टर सस्पैंड, अवैध निर्माण को लेकर सरकार का बड़ा एक्शन

 

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *