Punjab News: पंजाब के नए चीफ सैक्रेटरी वीके जंजुआ ने संभाला कार्यभार, बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 179 शब्द|📅 06 Jul 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News, Punjab News Chief Secretary: पंजाब के नए डीजीपी के बाद नए मुख्‍य सचिव वीके जंजुआ (VK Janjua) ने भी अपना कार्यभार आज संभाल लिया। इस मौके पर निवर्तमान मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी ने उनकाे कार्यभार सौंपा। नए मुख्‍य सचिव वीके जंजुआ ने अधिकारियों से सहयोग की उम्‍मीद जताई है।

चीफ सैक्रेटरी वीके जंजुआ के कार्यभार संभालने के बाद सचिवालय में चर्चा है कि जल्द ही कई बड़े तबादले पंजाब में होंगे। भगवंंत मान सरकार राज्‍य की नौकरशाही में व्‍यापक बदलाव की तैयारी कर रही है। प्रशासनिक सूत्राें का कहना है कि प्रधान सचिव व सचिवों सहित डीसी और एसडीएम स्‍तर के अधिकारी बदले जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर की PMG Academy का लाइसेंस सस्पैंड

आपको बता दें कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने वीके जंजुआ को अनिरुद्ध तिवारी की जगह नया मुख्‍य सचिव बनाया है। प्रदेश सरकार ने कार्यकारी डीजीपी की नियुक्ति के एक दिन बाद ही मंगलवार को मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी को हटाने का फैसला किया। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी विजय कुमार जंजुआ को व्‍यापक प्रशासनिक अनुभव है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *