Chandrashekhar Guruji Muder: विख्यात वास्तु विशेषज्ञ चंद्रशेखर गुरुजी की छुरा मारकर हत्या

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 305 शब्द|📅 06 Jul 2022

हुबली। Chandrashekhar Guruji Murder: कर्नाटक के हुबली (Hubli) से बड़ी खबर है। यहां देर रात ‘सरल वास्तु’ से मशहूर हुए चंद्रशेखर गुरुजी (Chandrashekhar Guruji) की एक होटल में छुरा घोंपकर कत्ल कर दिया गया। चंद्रशेखर गुरुजी की हत्या उनके ही एक पूर्व कर्मचारी द्वारा किया गया है। यह पुलिस का दावा है।

पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर यह दावा किया है। सीसीटीवी की 27 सेकंड की फुटेज में दिख रहा है कि होटल के ‘रिसेप्शन’ एरिया में 2 लोग चंद्रशेखर गुरुजी को लगातार कई बार छुरा घोंप रहे हैं। हत्यारों ने चंद्रशेखर गुरुजी पर करीब 60 दफा वार किया।

यह भी पढ़ें: नगर निगम में NOC के लिए फर्जी रजिस्ट्री का भंडाफोड़

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारों की पहचान की गई है। पुलिस इन हत्यारों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चला रखा है। इश घटना की जानकारी मिलते ही हुबली के पुलिस कमिश्नर लाभू राम मौके पर पहुंचे और जांच कर रहे अधिकारियों से बातचीत की। उधर, पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि मूल रूप से बगलकोटे निवासी गुरुजी ने ठेकेदार के रूप में काम करना शुरू किया, लेकिन बाद में उन्हें मुंबई में नौकरी मिल गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर की PMG Academy का लाइसेंस सस्पैंड

मुंबई में नौकरी मिलने के बाद गुरुजी मुंबई में ही बस गये और वास्तु परामर्श देने लगे। 3 दिन पहले गुरुजी के परिवार के एक बच्चे की मौत हुबली में हो गई थी, जिसके कारण वह यहां आए थे। इस हत्या के एक प्रत्यक्षदर्शी ने हुबली पुलिस को बताया कि चंद्रशेखर लॉबी में खड़े थे, तभी 2 हमलावर उनका आशीर्वाद लेने के लिए उनके पास आए। वे पहले रिसेप्शन पर एक सोफे पर बैठे थे और बाद में हत्यारे उनके करीब चले गए। इसके तुरंत बाद उन्होंने उस पर तेजी से हमला किया और उसे खून से लथपथ छोड़ दिया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *