SpiceJet Flight Emergency Landing: स्पाइसजेट की फ्लाइट्स में आए दिन आती रहती है खराबी, कई बार हादसा होते बचा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 341 शब्द|📅 06 Jul 2022

मुंबई। SpiceJet Flight Emergency Landing: स्पाइसजेट की एक फ्लाइट की आपात लैंडिंग (SpiceJet Emergency Landing) पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में होने के बाद एक बार फिर से स्पाइसजेट (SpiceJet) चर्चा में है। स्पाइसजेट विमान में खराबी आने की यह पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी स्पाइसजेट के विमान में खराबी आ चुकी है। जिससे कई पैसेंजरों की धड़कने बढ़ गई थी।

आपको बता दें ति स्पाइसजेट का विमान एसजी-11 दिल्ली से दुबई जा रहा था। इस दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई है, जिससे फ्लाइट की आपात लैंडिंग पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में हुई है। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। इससे पहले भी स्पाइसजेट के विमान में खराबी आई थी।

यह भी पढ़ें: नगर निगम में NOC के लिए फर्जी रजिस्ट्री का भंडाफोड़

इसे लेकर DGCA ने बयान जारी किया है। इस बयान में कहा गया कि स्पाइसजेट विमान के क्रू ने देखा कि फ्यूल टैंक का इंडिकेटर फ्यूल की मात्रा को तेजी से घटता दिखा रहा था। इसके बाद चेकिंग में कुछ गड़बड़ नहीं मिली, टैंक में भी कहीं से कोई लीक नहीं दिखा। लेकिन इंडिकेटर फिर भी ईधन कम दिखा रहा था। इसलिए विमान को कराची में लैंड कराया गया।

स्पाइसजेट में कई बार आई है गड़बड़ी

  • 2 जुलाई को दिल्ली से जबलपुर जा रहे स्पाइसजेट के विमान में आई थी गड़बड़ी
  • 25 जून को पटना से गुवाहाटी जा रहे स्पाइसजेट के विमान में मिली दिक्कत
  • 19 जून को पटना से दिल्ली जा रहे  स्पाइसजेट के विमान में आई थी परेशानी

यह भी पढ़ें: जालंधर की PMG Academy का लाइसेंस सस्पैंड

आपको बता दें कि इससे पहले गत 2 जुलाई को विमानन कंपनी का एक विमान जबलपुर जा रहा था। विमान जब 5000 फीट की ऊंचाई पर था तो चालक दल के सदस्यों ने केबिन में धुआं देखा, जिसके बाद विमान को दिल्ली वापस लाया गया। प्राथमिक जांच के बाद विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने बताय कि क्यू 400 विमान के एक इंजन में तेल रिसाव हुआ है तथा विमान में धुंआ उठने की वजह संभवत: यही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *