चंडीगढ़। Bhagwant Mann Marriage Live Updates: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज शादी है। सीएम आवास दुल्हन की तरह सजाया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज दूसरी बार शादी है। आज दोपहर 12 बजे करीब डॉक्टर गुरप्रीत कौर से उनकी शादी होगी। 48 साल के भगवंत मान को 32 साल की गुरप्रीत कौर अपना हमसफर बनाएंगी। गुरप्रीत कौर अपने पति भगवंत मान से 16 साल छोटी हैं।
बताया जाता है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में गुरप्रीत कौर ने भगवंत मान के लिए प्रचार भी किया था। बाद में भगवंत मान की मां और बहन ने गुरप्रीत से उनकी शादी पक्की की। इस शादी को काफी सीक्रेट रखा गया था। खास रिश्तेदारों को भी टीवी के माध्यम से सिर्फ एक दिन पहले पता चला।
यह भी पढ़ें: जालंधर की PMG Academy का लाइसेंस सस्पैंड
आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा ने बताया है कि भगवंत मान की शादी में अरविंद केजरीवाल पिता की रस्में अदा करेंगे। जानकारी के मुताबिक, केजरीवाल कुछ देर बाद चंडीगढ़ लैंड करेंगे। 3:30 बजे वह चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए वापस रवाना हो जाएंगे।
दिन शगना दा चढेया
उधर, शादी के ठीक पहले भगवंत मान की दुल्हन गुरप्रीत कौर ने फोटो ट्वीट की है। इसके साथ उन्होंने दिन शगना दा चढेया लिखा है। पंजाब के सीएम की शादी में वैसे बेहद कम और खास लोगों को ही बुलाया गया है। लेकिन जिन लोगों को बुलाया गया है कि उनके लिए शाही दावत का इंतजाम है।
शादी में क्या-क्या परोसा जाएगा उसका मेन्यू आ गया है।
भगवंत मान की शादी आज, जाने कौन है CM की दुल्हनियां
https://youtu.be/BGCqpeRGw3k