डेली संवाद, जालंधर। Punjab Transfers News: पंजाब सरकार ने अभी अभी राज्य के 68 प्रशासनिक अफसरों का तबादला कर दिया है। इसमें 21 आईएएस और 47 पीसीएस अफसर शामिल हैं।
जालंधर के डीसी घनश्याम थोरी का भी तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अब जसप्रीत सिंह जालंधर के डिप्टी कमिश्वनर होंगे। नगर निगम की कमिश्नर दीपशिखा का भी तबादला हो गया है। जालंधर नगर निगम के कमिश्नर दविंदर सिंह को लगाया गया है।
वहीं, शिखा भगत को नगर निगम जालंधर का ज्वाइंट कमिश्नर लगाया गया है। इसके अलावा कई अधिकारियों को इधर से उधऱ किया गया है। नगर निगम में कमिश्नर दीपशिखा की लगातार छुट्टी के कारण उन्हें यहां से हटाया गया है।
पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट