चंडीगढ़। Chandigarh News: चंडीगढ़ से बुरी खबर है। यहां सेक्टर 9 स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में कई साल पुराना पीपल का पेड़ ढह गया। पीपल के पेड़ गिरने से 16 साल की एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में 19 बच्चे घायल हो गए। वहीं, स्कूल की 40 साल की एक महिला अटेंडेंट भी घायल हुई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। उस समय बच्चे लंच कर रहे थे। मृत छात्रा की पहचान हिराक्षी के रूप में हुई है, जो सेक्टर 43 में रहती थी। वह दसवीं कक्षा की स्टूडेंट थी। अपने परिवार में वह सबसे छोटी बेटी थी। घटना की जानकारी पाकर उसके परिजन शिमला से चंडीगढ़ के लिए निकल पड़े हैं। दो दिन पहले ही वह शिमला गए थे।
अटेंडेंट की हालत नाजुक
हादसे में जान गंवाने वाली हिराक्षी को इलाज के लिए गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल (जीएमएचएच) 16 से पीजीआई शिफ्ट किया गया था। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर किया। वहीं हादसे में घायल 11 अन्य बच्चों का इलाज जीएमएसएच 16 में चल रहा है। डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज (DHS) की देखरेख में बच्चों का इलाज हो रहा है।
इसे भी पढ़ें: रेरू पिंड की कालोनी अवैध है, मत खरीदना प्लाट, दर्ज होगी FIR
4 अन्य बच्चों को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल और 2 को सेक्टर 34 के मुकुट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना में घायल महिला अटेंडेंट शीला (40) और एक बच्चे को जीएमएसएच 16 से पीजीआई शिफ्ट किया गया है। जानकारी के मुताबिक यहां अटेंडेंट की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे पीजीआई के इमरजेंसी से आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप सिंह ने इस घटना को लेकर मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। एक सप्ताह में जांच कमेटी को रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है। जांच कमेटी में एसडीएम (सेंट्रल), एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, हॉर्टिकल्चर विभाग, यूटी व रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट होंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान क्या जाएंगे हनीमून पर, देखें
https://youtu.be/G9vDqWtf3E0






