Shinzo Abe Death News Live: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या, भारत में राष्ट्रीय शोक

Daily Samvad
3 Min Read

टोक्यो। Shinzo Abe Death News Live: जापान (Japan) के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) की शुक्रवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे नारा शहर में इलेक्शन कैंपेन के दौरान स्पीच दे रहे थे। 42 साल के हमलावर ने पीछे से फायरिंग की। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी का नाम यामागामी तेत्सुया है और वो आबे की नीतियों से नाखुश था। स्पीच के दौरान शिंजो को दो गोलियां मारी गई, जिससे शिंजो आबे गिर पड़े। उन्हें हेलिकॉप्टर से नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। 6 घंटे तक मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने की कोशिश की। इलाज के दौरान आबे को दिल का दौरा भी पड़ा।पर

इसे भी पढ़ें: रेरू पिंड की कालोनी अवैध है, मत खरीदना प्लाट, दर्ज होगी FIR

घटना भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे (जापान के समय के मुताबिक सुबह 11.30 बजे) की है। आबे की जान बचाने की कोशिश करने वाली मेडिकल टीम में शामिल एक डॉक्टर ने कहा- आबे को लगी एक गोली उनके दिल तक पहुंच गई थी।

आपको बता दें कि 67 साल के ​​​​​​शिंजो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) से जुड़े हैं। 2006-07 के दौरान प्रधानमंत्री रहे। इसके बाद 2012 से 2020 तक 8 साल तक प्रधानमंत्री रहे। उनके नाम सबसे लंबे समय (9 साल) तक PM पद पर रहने का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था।

पूरा भारत शोक में डूबा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मोदी ने एक ट्वीट में कहा- भारत और जापान के रिश्तों और ग्लोबल पार्टनरशिप में आबे की अहम भूमिका रही। आज पूरे भारत में शोक है। इस मुश्किल वक्त में हम पूरी ताकत के साथ अपने जापानी भाई-बहनों के साथ खड़े हैं।

उन्होंने शिंजो के सम्मान में कल यानी 9 जुलाई को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा भी की। मोदी के साथ आबे के अच्छे संबंध रहे। उनकी गुजरात और बनारस यात्रा काफी चर्चित रही। 25 जनवरी 2021 को भारत ने आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

मुख्यमंत्री भगवंत मान क्या जाएंगे हनीमून पर, देखें

https://youtu.be/G9vDqWtf3E0




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar