डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News, Diamond Thai Unisex Spa: जालंधर शहर में स्पा सैंटर और मसाल पार्लर के साथ यूनीसैक्स सैलून में देह व्यापार का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हालत यह है कि शहर के कई इलाकों में देहव्यापार का धंधा सरेआम चल रहा है, पुलिस इस पर नकेल डालने में नाकामयाब रही है।
शिनसेवा राष्ट्रवादी के कार्यकर्ताओं ने आज मॉडल टाउन स्थित डायमंड थाई यूनीसैक्स स्पा सैंटर (Diamond Thai Unisex Spa) के बाहर जमकर हंगामा किया। इन हंगामा करने वाले कार्य़कर्ताओं का आरोप है कि डायमंड थाई यूनीसैक्स स्पा सैंटर में गलत धंधा किया जाता है। इसकी शिकायत कई बार पुलिस से कई गई, लेकिन पुलिस गलत धंधे को बंद नहीं करवा रही है।
इसे भी पढ़ें: रेरू पिंड की कालोनी अवैध है, मत खरीदना प्लाट, दर्ज होगी FIR
हंगामा करने वाले लोगों का दावा है कि इस स्पा सैंटर में गलत काम होता है, इसकी स्टिंग उन्होंने की है। जिसे पुलिस को सौंपा गया है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उधऱ, पुलिस थाना 6 के एसएचओ ने कहा कि स्पा सैंटर के मालिक को थाने में बुलाया है। लाइसेंस चेक किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भगवंत मान क्या जाएंगे हनीमून पर, देखें
https://youtu.be/G9vDqWtf3E0