Punjab News: डिप्टी मेयर और कांग्रेसी पार्षद के खिलाफ बड़ा एक्शन

Daily Samvad
1 Min Read

चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आज बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने पर मोहाली के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी और पार्षद अमरीक सिंह के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने कहा है कि जो भी पार्टी विरोधी काम करेगा, उस पर कार्ऱवाई होगी।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वडिंग ने बताया कि मोहाली से कांग्रेस पार्टी के नेता और मोहाली नगर निगम के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी और पार्षद अमरीक सिंह सोमल को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासन भंग के आरोप में 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: रेरू पिंड की कालोनी अवैध है, मत खरीदना प्लाट, दर्ज होगी FIR

पंजाब में कांग्रेस लगातार कमजोर हो रही है। कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों को ज्वाइन कर रहे हैं। एसे में कांग्रेस के प्रधान ने सख्त कदम उठाया है, जो कांग्रेस के लिए कितना सही है औऱ कितना गलत, यह जल्द ही पता चल जाएगा। फिलहाल कांग्रेस के दिन ठीक नहीं चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान क्या जाएंगे हनीमून पर, देखें

https://youtu.be/G9vDqWtf3E0





728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *