Sidhu Moose wala Murder Case: एक करोड़ में हुआ था सिद्धू मूसेवाला की जान का सौदा, शूटरों को मिले 5-5 लाख रुपए, पढ़ें पुलिस का बड़ा खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। Sidhu Moose Wala Murder Case: पंजाब कांग्रेस के नेता और फेमस सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की जान का सौदा 1 करोड़ में हुआ था। हत्यारों ने कत्ल करने के लिए 1 करोड़ रुपए हासिल किए थे। इसमें हर शार्प शूटर को 5-5 लाख रुपए मिले। बाकी पैसा दूसरे मददगारों को मिला। 29 मई को जिस दिन मूसेवाला की हत्या हुई, हत्यारों के पास 10 लाख कैश मौजूद था। यह उनकी गाड़ी में था।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए एक करोड़ रुपए का कैश कनाडा में बैठे लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने भिजवाया था। यह खुलसा शार्प शूटर प्रियवर्त फौजी और कशिश ने पुलिस की पूछताछ में किया है। पुलिस अब उनसे कैश रिकवर कराने में जुट गई है। सूत्रों से यह पता चला है। हालांकि पुलिस अभी कैश रिकवरी से पहले औपचारिक तौर पर कुछ कहने से बच रही है।

हथियार चलाने की ली थी ट्रेनिंग

सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में विदेशी हथियार इस्तेमाल किए गए। जिसमें ऑस्ट्रिया की ग्लॉक पिस्टल, जर्मनी की हेकलर एंड कोच P-30 हैंडगन, स्टार पिस्टल, तुर्की की जिगाना सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और AK47 का इस्तेमाल हुआ। विदेशी हथियारों को चलाने से पहले प्रियवर्त फौजी और अंकित सेरसा ने इनकी ट्रेनिंग ली।

मानसा के नजदीक ही पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित किसी सुनसान जगह पर इन शार्प शूटर्स ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। इसके लिए उन्हें बड़ी संख्या में कारतूस भी भेजे गए थे। मोगा का रहने वाला शार्प शूटर मनप्रीत मनु कुस्सा कुछ समय पहले जेल गया था। वहां उसकी पिटाई की गई। उसे शक था कि बंबीहा गैंग ने उसकी पिटाई करवाई है।

इसे भी पढ़ें: रेरू पिंड की कालोनी अवैध है, मत खरीदना प्लाट, दर्ज होगी FIR

इसका वीडियो बनाकर बाद में वायरल भी किया गया था। मनु गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ का करीबी है। वह बंबीहा गैंग से बदला लेना चाहता था। इसी वजह से गोल्डी बराड़ ने सभी शार्पशूटर्स को कह दिया था कि मूसेवाला को पहली गोली मनु ही मारेगा। इसके लिए उसे AK 47 दी गई थी। मनु की गोली से ही मूसेवाला की मौत हुई।

सिद्धू की 29 मई को हुई थी हत्या

सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को मानसा के जवाहरके में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली। इस केस में दिल्ली पुलिस ने 3 शार्पशूटर प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा और कुलदीप उर्फ कशिश को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस ने रेकी से लेकर गाड़ी और फरार होने में मदद के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान क्या जाएंगे हनीमून पर, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *