Uttarakhand News: उत्तराखंड में नाले में बह गई पटियाला के ऑर्केस्ट्रा ग्रुप की गाड़ी, 9 लोगों की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नैनीताल। Uttarakhand News: उत्तराखंड से बड़ी खबर है। नैनीताल जिले के रामनगर में दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों को बचाने में सफलता मिल सकी। मरने वाले सभी पंजाब के पटियाला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये सभी एक ऑर्केस्ट्रा ग्रुप से जुड़े हुए थे।

पुलिस के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब पंजाब के पटियाला का ऑर्केस्ट्रा ग्रुप उत्तराखंड में मसूरी के पास एक कार्यक्रम की बुकिंग पर परफॉर्मेंस देकर लौट रहा था। भारी बारिश के कारण पानी सड़क पर भरा हुआ था। वापसी के दौरान ड्राइवर नाले के बहाव का सही अंदाजा नहीं लगा पाया। जिससे यह गाड़ी नाले के तेज बहाव में बह गई।

नाले में 9 की मौत

पुलिस के अनुसार हादसे में पवन जैकब (45) पुत्र सुरजीत जैकब और इकबाल (35) निवासी भीम नगर सफाबादी गेट झुंगियां पटियाला, कविता पत्नी भूपिंदर सिंह निवासी गुरु अंगददेव कॉलोनी राजपुरा (पटियाला), जाह्नवी उर्फ सपना पुत्री बलविंद्र सिंह, हिना, माही गांव इंदिरापुरम (पटियाला), अमनदीप सिंह पुत्र मनोहर सिंह चेलां भट्टी भवानीगढ़ (संगरूर) की मौत हो गई। वहीं एक मृतक आशिया रामनगर (उत्तराखंड) की भी बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: रेरू पिंड की कालोनी अवैध है, मत खरीदना प्लाट, दर्ज होगी FIR

इस हादसे में रेस्क्यू के दौरा दो युवतियों को बचा लिया गया है, जिसे रामनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवती की स्थिति अभी कुछ भी बताने लायक नहीं है। इसलिए अभी पुलिस को मामले की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। अस्पताल में भर्ती युवती का नाम नाजिया पत्नी कान्हे आलम निवासी कार्बेट है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान क्या जाएंगे हनीमून पर, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *