डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम के अधिकारियों की कृपा से अवैध कालोनियों का धंधा खूब फल फूल रहा है। एक ऐसा ही मामला रेरू पिंड के पास हरगोबिंद नगर के पीछे काटी गई कालोनी का है। कालोनाइजर जोगिंदरपाल समेत उनके पार्टनरों ने लोगों को झूठ बोलकर प्लाट व मकान बेच रहे हैं, जबकि इस कालोनी को नगर निगम ने अभी तक एप्रूव्ड ही नहीं किया गया, जिससे कालोनाइजरों समेत प्लाट व मकान खऱीदने वाले भी FIR दर्ज होने जा रही है।
जानकारी के मुताबिक कालोनाइजर जोदिंगर पाल और उनके पार्टनर निर्मल कौर, जसविंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, कमलजीत सिंह ने रेरू पिंड के पास हरगोबिंद नगर के पीछे एक कालोनी काटी। इसके लिए कालोनाइजर ने साल 2019 में कालोनी को एप्रूव्ड करवाने के लिए फाइल जमा करवाई। तत्कालानी एक अकाली दल के कौंसलर ने साल 2021 में 6 लाख रुपए से ज्यादा फीस भी जमा करवाया।
जोगिंदरपाल के साथ मिलकर नगर निगम को ही रगड़ा
उक्त अकाली दल के कौंसलर ने कालोनाइजर जोगिंदरपाल के साथ मिलकर नगर निगम को ही रगड़ा दिया। 2019 में अवैध कालोनी काटकर मामूली सी रकम निगम में जमा तो करवा दी, लेकिन उसके बाद न तो बकाया फीस जमा करवाई औऱ न ही किसी तरह के कागजात नगर निगम में जमा करवाया, जिससे आज तक ये कालोनी निगम के कागजातों में अवैध दर्ज है।
यह भी पढ़ें: जालंधर की PMG Academy का लाइसेंस सस्पैंड
इसका खुलासा पिछले दिनों उस समय हुआ, जब मुख्यमंत्री कार्यालय से अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश हुए। इसके बाद भी नगर निगम के अधिकारियों ने अवैध कालोनियों पर कोई कार्ऱवाई नहीं की। कहा जा रहा है कि रेरू पिंड समेत 200 से ज्यादा कालोनियों में यह खेल चल रहा है। जिससे रेरू पिंड की इस कालोनी में प्लाट खरीदने औऱ बेचने वालों पर निगम अब एफआईआर दर्ज करवाने जा रहा है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान क्या जाएंगे हनीमून पर, देखें
https://youtu.be/G9vDqWtf3E0