डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पिछले कई महीने से “अनाथ” चल रहे नगर निगम जालंधर को आखिरकार नया कमिश्नर मिल ही गया। नगर निगम के नए कमिश्नर दविंदर सिंह ने आज दोपहर में कार्यभार संभाल लिया।
पंजाब सरकार ने कल शाम राज्य के 68 प्रशासनिक अफसरों का तबादला कर दिया था। इसमें 21 आईएएस और 47 पीसीएस अफसर शामिल हैं। जालंधर के डीसी घनश्याम थोरी का भी तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अब जसप्रीत सिंह जालंधर के डिप्टी कमिश्वनर होंगे।
इसे भी पढ़ें: रेरू पिंड की कालोनी अवैध है, मत खरीदना प्लाट, दर्ज होगी FIR
नगर निगम के नए कमिश्नर दविंदर सिंह ने कार्यभार संभालते हुए अफसरों के साथ मीटिंग की। वहीं अफसरों ने नए कमिश्नर का स्वागत किया। नव नियुक्त कमिश्नर ने कहा है कि काम के प्रति लापरवाही बरदाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी और कर्मचारी की शिकायत मिली तो उस पर कार्ऱवाई तय है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान क्या जाएंगे हनीमून पर, देखें
https://youtu.be/G9vDqWtf3E0