डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार करप्शन पर प्रहार कर रही है, लेकिन जालंधर नगर निगम और पुडा के करप्ट अधिकारियों पर अभी तक कोई प्रहार नहीं हुआ। हैरानी की बात तो यह है कि करप्शन के खिलाफ लगातार कार्ऱवाई के बीच ही पुडा (PUDA) में करप्शन का खेल जारी है।
ताजा मामला जालंधर के सलेमपुर मुसलमाना के पास का है। यहां इंदिरापुरम योजना के साथ ही अवैध रूप से कालोनी काट कर सरकार के खजाने को बड़ी चपत लगाई जा रही है। पुडा के एक अधिकारी ने इस अवैध कालोनी के मालिक से लाखों रुपए में डील की है, इसके बाद ये अवैध कालोनी फिर से बनने लगी।
अवैध कालोनी काटकर सरकार को लगाया चूना
जानकारी के मुताबिक वेरका मिल्क प्लांट के पीछे सलेमपुर मुसलमाना पिंड के पास इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर की स्कीम इंदिरापुरम के फ्लैट्स के साथ खेतों में प्लाटिंग शुरू हो गई है। खेत में सड़क बनाकर पानी और सीवरेज लाइन बिछाने का काम शुरू किया जाना है। इस अवैध कालोनी के कटने से आसपास के लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में 64 पुलिस अधिकारियों का तबादला
आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने भी इसकी शिकायत नवनियुक्त कमिश्नर दविंदर सिंह से की है। जिसके बाद बताया गया कि ये एरिया पुडा के तहत आता। फिर उन्होंने इसकी शिकायत पुडा के अधिकारियों से किया। उन्होंने कहा कि अवैध कालोनी काटकर राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार औऱ मुख्यमंत्री भगवंत मान को पुडा के अधिकारियों की आय की जांच करवानी चाहिए।
भाजपा नेता को हनीट्रैप में फंसा कर ब्लैकमेल की कोशिश, देखें VIDEO
https://youtu.be/Zh87ejYrv54