डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News, Former MLA Simarjit Singh Bains surrendered: दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस (Simarjit Singh Bains) ने आज लुधियाना की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बैंस ने कहा है कि माननीय अदालत ने जो फैसला सुनाया है, उसी के अनुरूप उन्होंने खुद को सरैंडर किया है।
आपको बता दें कि इससे पहले पुलिस ने पूर्व विधायक के भाई कर्मजीत सिंह बैंस ने इसी तरह अदालत में सरैंडर कर दिया था। इसी मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बैंस के निजी पीए और नजदीकी साथी सुखचैन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी सुखचैन सिंह भी उन आरोपियों में शामिल था, जिन्हें अदालत ने भगोड़ा करार दिया था।
यह भी पढ़ें: पंजाब में 64 पुलिस अधिकारियों का तबादला
पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस समेत फरार चल रहे 6 भगोड़ों में से दो को पुलिस ने पकड़ लिया था, जबकि सिमरजीत बैंस के आत्मसमर्पण की संभावना जताई जा रही थी। भगोड़ा घोषित होने के बाद से ही बैंस और उनके साथी फरार चल रहे थे। पुलिस कमिश्नरेट लगातार सभी आरोपियों की तलाश में थी।
भाजपा नेता को हनीट्रैप में फंसा कर ब्लैकमेल की कोशिश, देखें VIDEO
https://youtu.be/Zh87ejYrv54