डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में नगर निगम चुनाव आने वाला है। जिसे लेकर सभी सियासी पार्टियां अपने अपने मोहरे फिट करने में लग गई है। खासकर आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब निकाय चुनाव नाक का सवाल है, तो कांग्रेस पार्टी को खुद को फिर से खड़ा करने का सबसे बड़ा मौका है।
यह भी पढ़ें: ‘द ग्रेट खली’ के साथ गुंडागर्दी, कारिंदों ने दी गालियां
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भितरघात का शिकार हुई। इसी के मद्देनजर कांग्रेस नगर निगम चुनाव को लेकर काफी सख्ती के मूड़ में है। जिसका संकेत आज नगर निगम मुख्यालय में जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह ने दे दिया है। विधायक परगट सिंह ने कहा है कि पार्टी स्तर पर पार्षदों के कामकाज का आकलन और मूल्यांकन किया जा रहा है।
विधायक परगट सिंह ने कहा है कि जिन पार्षदों का कामकाज करने का तौर तरीका ठीक नहीं रहा है, जाहिर है कि पार्टी को उनसे उम्मीद न के बराबर है। एसे में कांग्रेस आगामी नगर निगम चुनाव में कई मौजूदा पार्षदों की टिकट काट सकती है। विधायक परगट सिंह ने कहा है कि सभी पार्षदों का हर स्तर पर रिव्यू किया जा रहा है, फैसला पार्टी का होगा।
यह भी पढ़ें: पूर्व खेल मंत्री परगट सिंह को ‘फांसने’ की कोशिश में AAP
नगर निगम मुख्यालय पहुंचे परगट सिंह ने कहा कि मशीनरी के जो पार्ट्स घिस जाते हैं उन्हें बदलना ही पड़ता है। आपको बता दें कि परगट सिंह ने तीन दिन पहले सांसद चौधरी संतोख सिंह के घर पर कैंट हलके के 11 पार्षदों के साथ हुई मीटिग में कहा था कि जो भी पार्टी के साथ रहना चाहता हैं, वे 100 प्रतिशत काम करे। जिसके मन में कोई भी दुविधा है, वह पार्टी छोड़ कर जा सकता है।
JE ने SDO को किया दफ्तर में बंद, भारी हंगामा
https://youtu.be/M6niIC3sKCI






