पटियाला। Punjab News, Navjot Singh Sidhu in Jail: पटियाला जेल में सजा काट रहे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Sidhu) का जेल के अंदर विवाद हो गया है। कहा जा रहा है कि उनके बैरक में बंद अन्य कैदियों के साथ विवाद हुआ है। बैरक में बंद दूसरे कैदियों ने नवजोत सिद्धू पर गलत बर्ताव करने का आरोप लगाया।
वहीं, नवजोत सिद्धू का कहना था कि साथी कैदियों ने बिना पूछे उनके कैंटीन कार्ड पर खरीदारी कर ली। अन्य कैदियों सिद्धू की बैरक से हटा दिया गया है। आपको बता दें कि नवजोत सिह सिद्धू रोडरेज मामले में पटियाला सेंट्रल जेल में एक साल कैद की सजा काट रहे हैं।
साथी कैदियों की परेशानी
पटियाला जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू का मिजाज उनके बंदी साथी कैदियों की परेशानी बन गया है। बैरक में उनके साथ बंद तीन कैदियों ने बैरक बदलने की मांग जेल अधिकारियों से की। इसके उनके बैरक बदल दिए गए हैं। उधर, पूछताछ में सिद्धू ने जेल अधिकारियों को बताया कि उनके कैंटीन कार्ड पर साथी बंदी कैदियों ने मनमर्जी कर सामान खरीदा था तो उन्हें ऐसा करने से रोका था।
आपको बता दें कि पटियाला जेल में नवजोत सिंह सिद्धू दस नंबर बैरक में अन्य कैदियों के साथ बंद हैं। इस बारे में पूछे जाने पर जेल अधिकारियों ने तीन बंदी कैदियों की बैरक बदलने की पुष्टि की लेकिन बर्ताव को लेकर शिकायत पर चुप्पी साध ली। जानकारी के अनुसार सेंट्रल जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू के साथ पांच अन्य कैदी बंद हैं।
यह भी पढ़ें: ‘द ग्रेट खली’ के साथ गुंडागर्दी, कारिंदों ने दी गालियां
जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले नवजोत सिद्धू के कैंटीन कार्ड पर साथी कैदियों ने खुद के लिए सामान खरीद लिया। इस पर नवजोत सिद्धू भड़क गए कि बिना पूछे कार्ड पर खरीदारी क्यों की। कार्ड की लिमिट कम है। इस बात को लेकर विवाद हो गया तो मामला जेल अधिकारियों के पास पहुंचा। वहां कैदियों ने सिद्धू की तू-तड़ाक वाली भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और इस पर एतराज जताया।
कैदियों की बैरक बदली है: सुपरिटेंडेंट
इसके बाद जेल अधिकारियों ने विवाद खत्म करते हुए कैदियों की बैरक बदल दी, जिसके बाद से माहौल शांत चल रहा है। जेल सुपरिटेंडेंट मनजीत सिंह ने कहा कि सिद्धू के साथ बंद कैदियों की बैरक बदली गई है लेकिन इससे अधिक वह कुछ नहीं कह सकते हैं। नियमों के अनुसार अन्य कैदी नवजोत सिंंह सिद्धू के साथ बंद हैं।
WWE के रेसलर ‘द ग्रेट खली’ के साथ टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी, देखें
https://youtu.be/2O-Y7i5lMzs