Rakhi Sawant: राखी सावंत का नया ड्रामा, PM मोदी के लिए कही बड़ी बात, देखें VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। Rakhi Sawant: अक्सर विवादों में रहने वाली ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) एक बार फिर से सुर्खियों में है। अब राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह श्रीलंका के आर्थिक संकट को लेकर बात कर रही हैं। वीडियो में राखी पीएम नरेंद्र मोदी का जिक्र करती हुई भी नजर आ रही हैं। ज्ञात हो कि इन दिनों श्रीलंका आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

दरअसल, राखी सावंत को कोलंबो में एक इवेंट के लिए बुलाया गया है, लेकिन श्रीलंका के हालात को देखकर वह डरी हुई हैं। वीडियो में राखी यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि इकोनॉमी वॉर चल रहा है। मुझे पकड़कर कहीं कुछ मांग लिया

rakhi1

उन्होंने मोदी जी से तो….कि आपकी राखी को यहां पकड़ कर रखा है हमने। भाई, मेरे को तो बहुत डर लग रहा है, आप समझ रहे हो? आप मानों की उन्होंने मुझे पकड़ लिया और कहा कि हम राखी को नहीं छोड़ेंगे और मोदी जी से कहा कि इतना सारा पैसा दो, तो मैं क्या करूंगी?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

हिंदुस्तान सोने की चिड़िया

इसके आगे राखी कहती हैं कि फिर तो मोदी जो को मुझे छुड़ाने के लिए हिंदुस्तान का सारा पैसा देना पड़ेगा, मोदी जी मेरे लिए कुछ भी कर सकते हैं। जैसे कहते हैं कि मोदी जी के लिए हिंदुस्तान सोने की चिड़िया है, तो मैं तो कोहिनूर हीरा हूं इंडिया का। अब राखी अपने इस बयान को लेकर खूब ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘इनको तो कोई फ्री में भी नहीं लेकर जाएंगा’, तो दूसरे ने कहा, ‘ये मानसिक बीमार हैं क्या?’

इसे भी पढ़ें: इंदिरा गांधी की लुक में नजर आईं कंगना रणौत, Emergency First Look

बता दें कि राखी अक्सर ही अपने बयानों के चलते ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। वहीं, श्रीलंका की बात करें तो बीते सात दशकों में श्रीलंका सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे भी कह चुके हैं कि श्रीलंका अब दिवालिया हो चुका है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री के उत्तराधिकारी की घोषणा होगी। श्रीलंका में लोगों को रोजमर्रा की चीजें खरीदने के लिए भी संघर्ष करना पड़ा रहा है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *