डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में विकास कामों समेत आम लोगों की समस्याओं को बेहतर तरीके से दूर करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नया आदेश निकाला है। इस आदेश के मुताबिक प्रदेश के सभी मंत्रियों को एक-एक जिला अलाट किया गया है। ये मंत्री इस जिले का सभी कामकाज देखेंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर को जालंधर जिले की कमान सौंपी है। इसके अलावा लुधियाना जिले की कमान कैबिनेट मंत्री लालचंद के हाथ में दी गई है। अमृतसर औऱ तरनतारन जिले की कमान गुरमीत सिंह हेयर को सौंपी गई है। इसके साथ ही सभी मंत्रियों को जिले अलाट किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें: महिला को बंधक बनाकर 15 लाख कैश और 20 तोला गोल्ड की लूट
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह मंत्री इन जिलों के विकास कामों की निगरानी करेंगे और जन कल्याण और विकास प्रमुख सरकारी स्कीमों का लाभ सम्बन्धित लोगों तक पहुंचाना यकीनी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह मंत्री इन जिलों में विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों की शिकायतों का तत्काल निपटारा किये जाना भी यकीनी बनाएंगे। भगवंत मान ने आगे कहा कि उनकी सरकार लोगों के कल्याण और राज्य की तरक्की के लिए वचनबद्ध है और इसलिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा पटियाला जिले के इंचार्ज होंगे, उच्च शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर अमृतसर और तरन तारन जिलों के इंचार्ज होंगे, सामाजिक सुरक्षा मंत्री डॉ. बलजीत कौर बठिंडा और मानसा जिलों की निगरानी करेंगे जबकि लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह फिरोजपुर और मोगा जिलों के इंचार्ज होंगे।
लाल चंद लुधियाना जिले के इंचार्ज
इसी तरह उन्होंने बताया कि खाद्य एवं सिविल सप्लायी मंत्री लाल चंद लुधियाना जिले के इंचार्ज, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल गुरदासपुर और पठानकोट जिलों के इंचार्ज होंगे जबकि परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर संगरूर जिले के इंचार्ज होंगे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राजस्व मंत्री ब्रम शंकर रोपड़ और साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) जिलों की निगरानी करेंगे, जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस होशियारपुर जिले के इंचार्ज होंगे और आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा फ़तेहगढ़ साहिब और श्री मुक्तसर साहिब जिलों के इंचार्ज होंगे।
उन्होंने आगे बताया कि स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर जालंधर जिले के इंचार्ज होंगे और रक्षा सेवाएं मंत्री फौजा सिंह फरीदकोट और फाजिल्का जिलों के इंचार्ज होंगे। भगवंत मान ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ेमाजरा मलेरकोटला और बरनाला के इंचार्ज होंगे जबकि पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान शहीद भगत सिंह नगर जिले के इंचार्ज होंगे।
ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਲੋਕ ਭਲਾਈ ਸਕੀਮਾਂ ਦਾ ਲਾਭ ਮਿਲੇ..ਹਰ ਛੋਟੀ-ਵੱਡੀ ਸਮੱਸਿਆ ਦੇ ਨਿਪਟਾਰੇ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਹਲਕਿਆਂ ‘ਚ ਚੱਲ ਰਹੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ‘ਚ ਤੇਜ਼ੀ ਲਿਆਉਣ..ਨਵੇਂ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦੀ ਸਮੀਖਿਆ ਕਰਨ ਲਈ ਸਾਰੇ ਕੈਬਨਿਟ ਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨੂੰ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਸੌਂਪੀ..
ਪੰਜਾਬ-ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੀ ਬਿਹਤਰੀ ਲਈ ਅਸੀਂ ਪੂਰੇ ਵਚਨਬੱਧ ਹਾਂ. pic.twitter.com/Y2LOGaTlAG
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) July 17, 2022
पढ़ें कौन मंत्री किस जिले में नियुक्त
जेल के बैरक में सिद्धू ठोकेंगे ताली, दलेर गाएंगे तुनक तुनक तूं….
https://youtu.be/NzgE1UeNpWc