President Election 2022 LIVE: मुर्मू या सिन्हा में कौन मारेगा बाजी? राष्ट्रपति के लिए मतदान जारी, PM मोदी ने डाला वोट

Daily Samvad
2 Min Read

नई दिल्ली। President Election 2022 LIVE: देश के 15वें राष्ट्रपति के लिए चुनाव हो रहा है। मतदान जारी है। संसद भवन और राज्य की विधानसभाओं में वोटिंग जारी है। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला है।

वोटों का गणित देखे तो द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की मानी जा रही है। अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनती हैं तो वह आदिवासी समुदाय की देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली पहली शख्सियत होंगी।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में अवैध रूप से बन रही बिल्डिंग गिरी, कई मजदूर दबे

मतदान के बाद सभी राज्यों से मत पेटियां दिल्ली लाई जाएंगी और 21 जुलाई को वोटों की गिनती के बाद देश के नए राष्ट्रपति के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा।

पीएम मोदी ने भी डाला वोट

चुनाव से पहले एनडीए के सांसदों के साथ बैठक में मुर्मू ने कहा कि देश के शीर्ष संवैधानिक पद के लिए उनके नामांकन से आदिवासी और महिलाएं उत्साहित हैं। द्रौपदी मुर्मू ने बैठक में कहा कि देश में 700 से अधिक समुदायों वाले करीब 10 करोड़ आदिवासी हैं और सभी मेरे नामांकन से खुश हैं।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट डाला। पीएम मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मतदान किया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वोट डाल दिया है।

ममता’ का सपना, 90 दिन में टूटा, देखें एक ऐसी लड़की की कहानी, जिसे चार बार बेचा गया…

https://youtu.be/ViZO0_DUJPo

Girl in a jacket Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket Girl in a jacket
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest news
Jalandhar News: नगर निगम जालंधर में लगातार हड़ताल के चलते BJP पार्षदों ने की महत्वपूर्ण बैठक, लिया ब... Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब वासियों से पार्टी स्तर से ऊपर उठकर ‘युद्ध नशों विरुद... Punjab News: केजरीवाल का दावा- ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का देश भर में कोई सानी नहीं, 10,000 नशा तस्कर सल... Punjab News: नशा तस्करों की पीठ थपथपाने वालों ने पंजाब को बर्बाद कर दिया- अरविंद केजरीवाल Punjab News: भगवंत मान और केजरीवाल ने नशों के खिलाफ लड़ाई में लोगों का सहयोग मांगा, CM ने कहा- राज्य... Punjab News: ‘युद्ध नशों विरूद्ध’ 77वां दिनः 2.5 किलोग्राम हेरोइन, 46 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित 250... Punjab News: सरहद पार के तस्करी नेटवर्कों को बड़ा झटका, अमृतसर में 1.01 किलो हेरोइन, 45.19 लाख रुपए क... Punjab News: नशा पंजाब का दुश्मन, इससे लड़ने के लिए अब हर पंजाबी बनेगा योद्धा- डॉ. रवजोत सिंह Haryana News: मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन Haryana News: सीएम के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अब गांवों को विकास का केंद्र बिंदु बना रही- कृष्ण लाल...