Madhya Pradesh News: डिप्टी कलेक्टर को चायवाली मैडम ने ही पीट दिया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मंदसौर। Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मंदसौर में कृषि मंडी इलाके के मेन रोड पर गुमटी वाले एक दंपती की ओर से डिप्टी कलेक्टर से मारपीट का मामला सामने आया है। जब उन्हें पता चला कि वे अफसर हैं तो उनसे माफी मांगी। हालांकि, डिप्टी कलेक्टर ने दोनों के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी, लेकिन उससे पहले ही प्रशासन ने दंपती की चाय की गुमटी तोड़ दी।

सुबह डिप्टी कलेक्टर अरविंद भाभोर निकाय चुनाव के काउंटिंग सेंटर (पिपलियामंडी) जा रहे थे। इस दौरान एक युवक उनकी कार के सामने बाइक पर स्टंट करते हुए निकला। उसे ऐसा करते देख भाभोर ने उसे रोका और गाड़ी से उतरकर उसे समझाने लगे। ये देख पास ही चाय-नाश्ते की गुमटी लगाने वाला मनोहर झारिया और उसकी पत्नी आ गई। दोनों भाभोर से बहस करने लगे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।

इसे भी पढ़ें: एनकाउंटर में दो गैंगस्टर ढेर, पत्रकार को भी लगी गोली

इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के आने के बाद दंपती को पता चला कि उन्होंने जिसे पीटा है वे डिप्टी कलेक्टर हैं। इसके बाद दोनों पति-पत्नी ने अधिकारी से माफी भी मांगी। हालांकि, अधिकारी ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।

मनोहर का कहना है कि वह तो युवक और अधिकारी के पास बीच-बचाव करने गया था। डिप्टी कलेक्टर उल्टा उससे ही उलझ गए। पुलिस का कहना है कि दंपती पर शासकीय काम में बाधा डालने, मारपीट और SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है।

भारत की नई महामहिम, जानिए आखिर कौन है Droupadi Murmu



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *