Smuggling In Punjab: पंजाब में भाजपा नेता का गनमैन निकला तस्कर, 1.800 किलो भुक्की के साथ गिरफ्तार

Daily Samvad
1 Min Read

लुधियाना। Smuggling In Punjab:  लुधियाना पुलिस ने भाजपा नेता के गनमैन को भुक्की तस्करी में गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया गनमैन पंजाब पुलिस का हेड कांस्टेबल है, भाजपा के एक नेता का सुरक्षाकर्मी बताया जा रहा है। इसके पास से पुलिस ने 1.8 किलो भुक्की बरामद की है।

जानकारी के मुताहिक भुक्की के साथ पकड़ा गया आरोपी अनिल कुमार पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल बताया जा रहा है जो एक भाजपा नेता का गनमैन है। एंटी नार्कोटिक्स सेल से एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान पैदल आ रहे व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 1 किलो 800 ग्राम भुक्की बरामद हुई है।

इसे भी पढ़ें: डिप्टी कलेक्टर को चायवाली मैडम ने ही पीट दिया

एएसआई मेजर सिंह के मुताबिक पकड़े गए व्यक्ति की शिनाख्त अनिल कुमार निवासी गांव पठान चक्क पठानकोट के तौर पर हुई है। उसके खिलाफ थाना सदर में आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वह हेड कांस्टेबल है और उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस कमिश्नर को लिखा गया है।

10वीं में भी लड़कियां रहीं अव्वल, इस Direct Link पर चेक करें मार्क्स

https://youtu.be/Zdoc4_Gvqao




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *