Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, जीता सिल्वर मैडल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने देश को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (World Athletics Championships) में इतिहास रच दिया है। उन्होंने सिल्वर मेडल जीतते हुए चैम्पियनशिप के इतिहास में देश को दूसरा पदक दिलाया है। भारत ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप में अपना पहला मेडल 2003 में लॉन्ग जंप में जीता था। यह अंजु बॉबी जॉर्ज ने दिलाया था।

नीरज चोपड़ा का नाम आज कौन नहीं जानता। उन्होंने अपने भाला फेंकने की काबिलियत का लोहा दुनियाभर में मनवाया है। उन्होंने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद 2021 टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर तहलका ही मचा दिया था।

इसे भी पढ़ें: स्मार्ट सिटी के लखविंदर बर्खास्त, अब कुलविंदर और उनके ‘चेले’ पर गिरेगी गाज

कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतने के बाद 2019 का साल नीरज के लिए बेहद खराब रहा था। चोट और फिर सर्जरी के चलते करीब 6 महीने वे मैदान से दूर रहे। नीरज ने को उसी हाथ की सर्जरी करवानी पड़ी थी, जिससे वह भाला फेंकते थे।

नीरज का ऑपरेशन करने वाले आर्थोपेडिक सर्जन दिनशॉ पारदीवाला ने बताया कि चोपड़ा को कोहनी में चोट लगी थी, यह उनके करियर को भी खतरे में डाल सकती थी, लेकिन समय पर इलाज से उन्हें मदद मिली।

नीरज की कोहनी ‘लॉक’ स्थिति में थी और फंस गई थी। 3 मई 2019 को उनका ऑपरेशन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ। इसके बाद चोपड़ा को चार महीने तक रिहैब प्रोसेस से गुजरना पड़ा। लेकिन इसके बाद सब कुछ सही होगा और वे दोबारा भाला फेंकने में सक्षम हुए।

पंजाब का रहस्यमयी साधू, जिसका शरीर 8 साल से फ्रीजर में रखा है

https://youtu.be/BCLTjeZ5eVY



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *