BJP Leader Murdered: भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में तनाव

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बेल्लारी। BJP Leader Murdered: कर्नाटक के बेल्लारी में भाजपा के युवा नेता की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी प्रवीण नेतारू बेल्लारी में एक पोल्ट्री की दुकान चलाते थे। वह रात में जब दुकान बंद करके घर लौट रहे थे, तभी पीछे से बाइक पर आए हमलावरों ने उनपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: स्मार्ट सिटी के लखविंदर बर्खास्त, अब कुलविंदर पर गिरेगी गाज

हालांकि पुलिस को अभी हत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इस घटना पर दुख जताया है और कहा है कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं पुट्टूर के सरकारी अस्पताल में प्रवीण का शव रखा गया है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

CM ने कहा- हत्यारों को मिलेगी सख्त सजा

सीएम बोम्मई ने कहा, ‘दक्षिण कन्नड़ जिले सुल्या के बीजेपी कार्यकर्ता प्रवीण नेतारू की नृशंस हत्या निंदनीय है। इस घटना को अंजाम देने वाले हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्हें कानून के तहत सख्त सजा दी जाएगी। प्रवीण की आत्मा को शांति मिले, ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे. ओम शांतिः।’

बंद का आह्वान किया गया

दक्षिण कन्नड़ ग्रामीण जिले के पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश भगवान सोनवाने ने बताया कि जांच चल रही है, हालांकि, अभी कोई सुराग नहीं मिला है। हमलावरों के केरल से आने की संभावना पर अधिकारी ने कहा कि ऐसा हो सकता है। हम विभिन्न पहलुओं पर काम कर रहे हैं। हम इसकी जांच कर रहे हैं। इस घटना के बाद भाजपा और कई हिंदू संगठनों ने अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

जोशी अस्पताल पर कार्रवाई न किए जाने से MLA रमन अरोड़ा नाराज, पहुंचे पुलिस कमिश्नर दफ्तर



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *