Jalandhar News: नगर निगम में ब्याज माफिया हावी, शिकायत वापस लेने के लिए लिफ्टमैन के बेटे पर बना रहे हैं दबाव

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के ज्यादातर मुलाजिम ब्याज माफिया के शिकंजे में है। इसका खुलासा नगर निगम के लिफ्टमैन पवन कुमार की आत्महत्या के बाद हुआ है। पवन कुमार के बेटे रमन कुमार (21) ने ब्याज माफिया को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इस खुलासे के बाद ब्याज माफिया अब रमन पर अपनी शिकायत वापस लेने का दवाब बना रहा है, इसमें ब्याज माफिया की मदद निगम में तैनात कांग्रेस नेता के बेटा कर रहा है।

वहीं, इस मामले में अभी तक पुलिस ने एफआईआर लिखने के बाद आरोपियों को पकड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। जिससे साफ नजर आ रहा है कि ब्याज माफिया की पहुंचे ऊपर तक है। नगर निगम में अधिकतर मुलाजिम इस ब्याज माफिया के चुंगल में फंसे हुए हैं, जो 10 फीसदी से ज्यादा की ब्याज वसूलते हैं, लेट होने पर जुर्माने के साथ मारपीट भी करते हैं।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में IDP Education के एजैंटों का कारानामा उजागर

ब्याज माफिया का साथ रहे रहे निगम के कुछ अधिकारी अब पवन के बेटे रमन पर दबाव बना रहे हैं कि वह पुलिस में दी गई शिकायत को वापस ले ले। इसमें नगर निगम के ही कुछ अधिकारियों का नाम सामने आ रहा है। निगम में तैनात कांग्रेसी नेता के बेटे ने दबाव बनाया है, जिससे पुलिस अभी तक तीनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

आत्महत्या करने वाले पवन के बेटे रमन ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उसके पिता ने कुछ लोगों से ब्याज पर पैसे लिए थे लेकिन बाद में बैंक लोन लेकर सारे पैसे वापस कर दिए। पैसे लेने के बावजूद चेक वापस नहीं किया जा रहा था। इसी वजह से वह परेशान थे और दफ्तर भी नहीं जाते थे।

इसे भी पढ़ें: स्मार्ट सिटी के घोटालों की जांच शुरू, प्रोजैक्ट हैड कुलविंदर सिंह तलब

लिफ्ट मैन पवन कुमार के सुसाइड नोट में लिखा था कि मैं ब्याज के पैसे से परेशान होकर मर रहा हूं और मेरी मौत का कारण विजय कुमार, एक जेई, भाटिया फाइनांसर और उसका एक साथी है। इस पर थाना तीन की पुलिस जेई सहित निगम कर्मी विजय कुमार और फाइनांसर भाटिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

जोशी अस्पताल पर होगी कार्रवाई, देखें MLA का एक्शन



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *